{"_id":"608add558ebc3e5926539447","slug":"assam-exit-poll-results-2021-bjps-defeat-in-only-one-poll-rest-say-will-come-back-in-power-again","type":"story","status":"publish","title_hn":"Assam Exit Poll 2021: एक पोल में भाजपा की हार, बाकी में सत्ता बरकरार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Assam Exit Poll 2021: एक पोल में भाजपा की हार, बाकी में सत्ता बरकरार
Thu, 29 Apr 2021 09:52 PM IST
सुरेंद्र जोशी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Thu, 29 Apr 2021 09:52 PM IST
सार
असम में लगातार इस बार भी कमल खिलने के आसार हैं। सीएम सर्वानंद सोनोवाल के नेतृत्व में लड़े गए चुनाव में पार्टी को कामयाबी मिलती नजर आ रही है।
विज्ञापन
असम एक्जिट पोल 2021
- फोटो : amar ujala graphic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
असम में एक बार फिर से कमल खिलने के प्रबल आसार हैं। गुरुवार को आए एक्जिट पोल में से सिर्फ एक चैनल के पोल में भाजपा की हार का अनुमान जताया गया है, जबकि अन्य चैनलों के पोल में भाजपा की सत्ता बरकरार नजर आ रही है।
इंडिया टुडे एक्सिस माय इंडिया के अनुसार असम में भाजपा 126 सीटों में 75 से 85 सीट जीत सकती है। वहीं कांग्रेस 40 से 50 सीटें जीत सकती हैं। अन्य के खाते में 1 से 4 सीटें आ सकती हैं। वहीं सी वोटर के एक्जिट पोल के अनुसार कांग्रेस व उसके सहयोगी दलों को 53 से 66 सीटें मिल सकती हैं। राज्य में बहुमत के लिए 64 सीटें चाहिए। इस तरह सी वोटर के अनुसार कांग्रेस की सरकार बन सकती है। अन्य सभी सर्वे में भाजपा की जीत तय बताई गई है।
यूपीए दे रहा कड़ी टक्कर, 48.8 फीसद वोट संभव
एबीपी न्यूज-सी वोटर एग्जिट पोल के मुताबिक यूपीए भाजपा को कड़ी टक्कर दे सकता है। इस एग्जिट पोल के मुताबिक एनडीए के खाते में 58-71 सीटें हैं, जबकि यूपीए के खाते में 53-66 सीटें जा सकती हैं। सी वोटर के एग्जिट पोल में एनडीए को 42.9 फीसदी, जबकि यूपीए को 48.8 फीसदी वोट मिलने का अनुमान लगाया गया है।
विज्ञापन
असम में तीन चरणों में चुनाव कराए गए थे। राज्य में 126 विधानसभा सीटें हैं और इस समय बीजेपी की सरकार है। पार्टी ने चुनाव में पूरी ताकत झोंक दी थी। उसके सामने आठ पार्टियों की चुनौती रही जिसमें कांग्रेस भी शामिल है। बीजेपी भी दो सहयोगी दलों के साथ चुनाव में उतरी थी। राज्य में सीएए सबसे बड़ा चुनावी मुद्दा रहा। असम में विधानसभा चुनाव 2021 के तहत 27 मार्च, 1 अप्रैल और 6 अप्रैल को तीन चरण में मतदान हुआ था। पांचों राज्यों के औपचारिक नतीजे दो मई को आएंगे।
भाजपा व कांग्रेस ने किया अन्य दलों से गठबंधन
इस बार भाजपा ने एजीपी और यूपीपीएल के साथ गठबंधन कर चुनाव लड़ा है। ल 2001 से लेकर 2016 तक असम में लगातार शासन करने वाली कांग्रेस ने चुनाव में एआईयूडीएफ, सीपीएम, सीपीआई, सीपीआई-एमएल, आचंलिक गण मोर्चा के साथ मिलकर एक महागठबंधन बनाया है।
2016 के चुनाव में यह थी दलीय स्थिति
भाजपा 60
कांग्रेस 26
एजीपी 14
बीपीएफ 12