फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   assam election 2021: AIUDF President Badruddin Ajmal says I want to ask them how many Bangladeshis sent back till now

असम: बदरुद्दीन का पीएम मोदी व शाह पर निशाना, पूछा- 5 साल में कितने बांग्लादेशी वापस भेजे?

Thu, 01 Apr 2021 11:02 AM IST
मुकेश कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी Published by: मुकेश कुमार झा Updated Thu, 01 Apr 2021 11:02 AM IST
विज्ञापन
assam election 2021: AIUDF President Badruddin Ajmal says I want to ask them how many Bangladeshis sent back till now
एआईयूडीएफ प्रमुख बदरुद्दीन अजमल - फोटो : ANI

असम में गुरुवार को दूसरे चरण के तहत 39 सीटों पर पर मतदान जारी है। इस बीच एआईयूडीएफ (AIUDF) प्रमुख बदरुद्दीन अजमल ने होजाई में मतदान किया। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर जमकर निशाना साधा। 

विज्ञापन


अब तक कितने बांग्लादेशियों को वापस भेजे
अजमल ने कहा कि, पीएम मोदी और अमित शाह ने कहा है कि वे बांग्लादेशी घुसपैठियों को वापस भेजेंगे। मैं उनसे पूछना चाहता हूं कि अब तक कितने बांग्लादेशियों को वापस भेजे? मैं उन्हें चुनौती देता हूं कि अगर पिछले पांच वर्षों में 100 बांग्लादेशियों को भी वापस भेजे हों तो हमें बता दें। वे वही हैं जहां थे। 
विज्ञापन


हम बंग्लादेशियों को लाने वाले नहीं, भगाने वाले हैं
एआईयूडीएफ प्रमुख ने आगे कहा कि पहले चरण में हमारी 30-32 सीटें आ रही हैं और ये हमारा क्षेत्र है तो दूसरे चरण में इसमें बीजेपी के आगे बढ़ने का सवाल ही पैदा नहीं होता। हमारे महागठबंधन की सरकार बनेगी। ये (भाजपा) बांग्लादेशियों को लाते हैं, हम बंग्लादेशियों को लाने वाले नहीं, भगाने वाले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 


345 उम्मीदवार आजमा रहे किस्मत
बता दें कि असम की 39 सीटों पर 345 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। यहां भाजपा के अगुवाई वाले एनडीए और कांग्रेस के बीच कड़ा मुकाबला माना जा रहा है। असम चुनाव के दूसरे चरण में भाजपा के 34 प्रत्याशी मैदान में है तो वहीं कांग्रेस के 28, एजेपी-19, एआईडीयूएफ के 7, एजीपी के 6, बीपीएफ के 4 उम्मीदवार मैदान में हैं। जबकि 176 निर्दलीय प्रत्याशी मैदान में है।



दिग्गजों की साख दांव पर
दूसरे चरण के चुनाव में भाजपा, कांग्रेस समेत कई पार्टियों के दिग्गजों की साख दांव पर लगी है। इस चरण में ढ़ोलाई से भाजपा सरकार के मंत्री परीमल सुकलावैद्य, रंगिया से भावेश करलिता, जागीरोड से पिजुष हजारिक और सोनाई से विधानसभा उपाध्यक्ष अमिनुल हक लस्कर की किस्मत दांव पर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed