फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Assam CM Sarma bjp chief jp nadda meets Shah over govt formation in Tripura Nagaland

Politics: त्रिपुरा और नगालैंड में सरकार गठन को लेकर अमित शाह से मिले सरमा और रियो, सरकार गठन पर हुई चर्चा

Mon, 06 Mar 2023 12:05 AM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निर्मल कांत Updated Mon, 06 Mar 2023 12:05 AM IST
सार

सूत्रों के मुताबिक, बैठक के दौरान कैबिनेट ढांचे और सरकार गठन पर चर्चा हुई। भाजपा ने हाल के विधानसभा चुनाव में त्रिपुरा में सत्ता में वापसी की है और गठबंधन सहयोगी एनडीपीपी के साथ नागालैंड में सत्ता बरकरार रखी है।

विज्ञापन
Assam CM Sarma bjp chief jp nadda meets Shah over govt formation in Tripura Nagaland
नेफियू रियो के साथ केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, जेपी नड्डा, हिमंत बिस्व सरमा व अन्य। - फोटो : ANI

विस्तार

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा त्रिपुरा और नगालैंड में सरकार गठन पर चर्चा करने के लिए रविवार को यहां केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के आधिकारिक आवास पहुंचे। इस बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और नगालैंड के निवर्तमान मुख्यमंत्री नेफियू रियो भी मौजूद रहे। असम के मुख्यमंत्री ने हिमंत बिस्व सरमा ट्वीट कर बताया कि नागालैंड के निवर्तमान मुख्यमंत्री नेफियू रियो ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात कर नागालैंड विधानसभा चुनाव में उनके समर्थन के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने दोनों को सात मार्च को अपने शपथ ग्रहण समारोह में आमंत्रित किया है।

विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक, बैठक के दौरान कैबिनेट ढांचे और सरकार गठन पर चर्चा हुई। भाजपा ने हाल के विधानसभा चुनाव में त्रिपुरा में सत्ता में वापसी की है और गठबंधन सहयोगी नेशनल डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी (एनडीपीपी) के साथ नागालैंड में सत्ता बरकरार रखी है।

विज्ञापन


Tripura: माणिक सरकार का भाजपा पर निशाना, पूछा- 60% मतदाताओं ने आपको वोट क्यों नहीं दिया? पीएम से पूछिए

विज्ञापन
विज्ञापन


त्रिपुरा में 32 सीटें जीतकर भाजपा ने हासिल किया बहुमत
भाजपा ने 60 सदस्यीय त्रिपुरा विधानसभा में 32 सीटें जीतकर स्पष्ट बहुमत हासिल किया है जबकि उसके सहयोगी दल आईपीएफटी ने एक सीट जीती है। राज्य विधानसभा चुनाव के लिए मतदान 16 फरवरी को हुआ था और नतीजों की घोषणा दो मार्च को की गई। सूत्रों ने बताया कि केंद्रीय नेतृत्व साहा के पक्ष में है क्योंकि वह अभी तक विवादों में नहीं रहे हैं और वह आदिवासी इलाकों के साथ सौहार्दपूर्ण संबंध बनाने में अहम भूमिका निभा सकते हैं।
 

नगालैंड में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी एनडीपीपी
नगालैंड में नेशनलिस्ट डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है और भाजपा के साथ मिलकर उसने बहुमत पा लिया है। एनडीपीपी ने 40 सीटों पर और भाजपा ने 20 सीटों पर चुनाव लड़ा था। लेकिन एनडीपीपी ने भाजपा उम्मीदवार को राज्यसभा भेजा था। भाजपा के सहयोग से एनडीपीपी के नेफ्यू रियो फिर से मुख्यमंत्री बनेंगे। क्षेत्रीय दल के साथ मिलकर ही भाजपा नगालैंड में लगातार आगे बढ़ रही है। एक क्षेत्रीय दल के साथ राष्ट्रीय दल मिल जाने से क्षेत्रीय समस्याओं को सुलझाने का राष्ट्रीय नजरिया मिल जाता है। इसी कारण से नगालैंड का माहौल बदल रहा है। नगालैंड में एनडीपीपी ने 25 सीटों पर कब्जा किया है।



मूल निवासियों के सांविधानिक अधिकारों पर भाजपा से बातचीत को तैयार : देबबर्मन
टिपरा मोथा ने रविवार को कहा कि टिपरासा लोगों की समस्याओं का सांविधानिक समाधान तलाशने के लिए वह भाजपा से आमने-सामने की बातचीत के लिए तैयार है। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने शनिवार को कहा था कि टिपरा मोथा की चिंताओं को बातचीत के जरिये हल किया जाना चाहिए।

पूर्व शाही घराने के उत्तराधिकारी और टिपरा मोथा सुप्रीमो प्रद्योत माणिक्य देबबर्मन ने एक फेसबुक पोस्ट में कहा कि उनकी पार्टी उन लोगों को निराश नहीं होने देगी, जिन्होंने उसे वोट दिया है। उन्होंने कहा कि नया क्षेत्रीय दल ‘टिपरा मोथा’ इन लोगों की ही पार्टी है। उन्होंने सोशल मीडिया पर साझा किए गए एक वीडियो में कहा, यदि हमें सांविधानिक अधिकारों–आर्थिक, राजनीतिक और भाषाई मुद्दों– पर बातचीत के लिए सम्मानपूर्वक बुलाया जाता है, तो हम जाएंगे।  


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed