फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Assam CM Sarbananda Sonowal wants survey to identify manual scavengers in state

सीएम सर्वानंद का एलान, असम में हाथ से मैला ढोने वालों की कराई जाएगी पहचान

Fri, 19 Jul 2019 02:30 PM IST
अजय सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी Published by: अजय सिंह Updated Fri, 19 Jul 2019 02:30 PM IST
विज्ञापन
Assam CM Sarbananda Sonowal wants survey to identify manual scavengers in state
सर्बानन्द सोणोवाल(फाइल फोटो) - फोटो : social media

असम के मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल ने जनजातीय एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग को हाथ से सफाई करने वाले सफाईकर्मियों की पहचान के लिए राज्यव्यापी सर्वेक्षण करने का निर्देश दिया है। उन्होंने विभाग से हाथ से सफाई करने वालों के कौशल विकास के लिए एक समग्र रूपरेखा तैयार करने को कहा है ताकि उनके लिए नौकरी के नए अवसर सुनिश्चित हो सकें। 

विज्ञापन


सफाई कर्मचारी कानून, 2013 को लागू करने के लिए राज्य स्तरीय निगरानी समिति की अध्यक्षता करते हुए सोनोवाल ने इस ओर ध्यान देने को कहा है कि राज्य में हाथ से सफाई करने की व्यवस्था कैसे खत्म की जाए।
विज्ञापन


साथ ही उन्होंने विभाग से मशीनों की खरीद के लिए सब्सिडी की नीति तैयार करने और निजी क्षेत्र के लिए इसे खोलने को भी कहा। सीएम ने मैनुअल स्कैवेंजर्स को सरकारी कल्याण योजनाओं के दायरे में लाने और उनके सशक्तीकरण के लिए काम करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने वर्तमान में मैनुअल स्कैवेंजिंग में लगे लोगों की आवश्यकता को रेखांकित करते हुए, विभाग से सीवरेज सफाई को यंत्रीकृत तरीके से शुरू करने के लिए कहा।

असम के सीएम ने पूरे राज्य में नगरपालिका और कस्बाई क्षेत्रों में सीवरेज संग्रह के लिए उपयोग किए जाने वाले मशीनों की खरीदने का निर्देश दिया। सीएम ने विभाग से निजी पार्टियों को इस क्षेत्र में उद्यम करने का अवसर देने वाली सेसपूल सफाई मशीनों की खरीद के लिए एक सब्सिडी नीति बनाने के लिए कहा।

उन्होंने हाथ से मैला ढोने वालों के पुनर्वास और सरकार के कौशल विकास कार्यक्रमों के माध्यम से उनके सशक्तीकरण के लिए रणनीति अपनाने के लिए एक व्यापक योजना की आवश्यकता पर भी प्रकाश डाला।


उल्लेखनीय है कि डब्ल्यूपीटी और बीसी विभाग ने गोलाघाट, लखीमपुर और जोरहाट जिले में पहले ही सर्वेक्षण किया है और 542 हाथ से मैला ढोने वालों की पहचान की है।



 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed