फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Assam CM Himanta released the first volume of political history of Assam

Assam: सीएम हिमंत ने जारी किया असम के राजनीतिक इतिहास का पहला खंड, सरमा ने बताया सराहनीय पहल

Sun, 28 Jan 2024 05:52 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी Published by: जलज मिश्रा Updated Sun, 28 Jan 2024 05:52 AM IST
सार

पुस्तक स्वतंत्रता के बाद की 1947 से 1971 तक असम के राजनीतिक इतिहास को कवर करती है। पुस्तक में प्राचीन कामरूप से लेकर स्वतंत्रता आंदोलन तक की घटनाओं पर प्रकाश डाला गया है।

विज्ञापन
Assam CM Himanta released the first volume of political history of Assam
असम सीएम हिमंता बिस्व सरमा - फोटो : ANI

विस्तार

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने गुवाहाटी के लोक सेवा भवन में आयोजित एक समारोह में इतिहासकार राजन सैकिया की ओर से संपादित असम का राजनीतिक इतिहास पुस्तक का पहला खंड जारी किया।

विज्ञापन

यह पुस्तक स्वतंत्रता के बाद की 1947 से 1971 तक असम के राजनीतिक इतिहास को कवर करती है। पुस्तक में प्राचीन कामरूप से लेकर स्वतंत्रता आंदोलन तक की घटनाओं पर प्रकाश डाला गया है। इस मौके पर सीएम सरमा ने कहा कि पुस्तक के पहले भाग में आजादी के बाद के असम के पहले 24-25 वर्षों के महत्वपूर्ण मुद्दों को प्रस्तुत करने का प्रयास सराहनीय है। पुस्तक प्रदेश की उन राजनीतिक घटनाओं से परिचित कराएगी, जिन्होंने असम के सामाजिक-आर्थिक जीवन को आकार दिया है। असम के पूर्व सीएम भारत रत्न गोपीनाथ बोरदोलोई ने राज्य के समग्र विकास के लिए गौहाटी विवि और अन्य महत्वपूर्ण संस्थानों की स्थापना में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed