फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Assam CM Himanta Biswa Sarma Replied Arvind Kejriwal Over his unemployment Claims know all about it Updates

Assam: अरविंद केजरीवाल के न्यौते पर सीएम सरमा का पलटवार, कहा- मैं आपको एक पत्र लिखूंगा, अगर दम है तो जवाब दें

Sun, 02 Apr 2023 11:07 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Sun, 02 Apr 2023 11:07 PM IST
सार

संकल्प सभा में दिल्ली के सीएम केजरीवाल ने सीएम सरमा पर भी जमकर हमला बोला था। उन्होंने कहा कि असम के लोगों ने हर राजनीतिक दल को मौका दिया, फिर भी कोई बदलाव नहीं हुआ। असम की वर्तमान सरकार 2014 में सत्ता में आई। हमारी 'आप' 2015 में दिल्ली में आई। दिल्ली इतनी विकसित हो गई, लेकिन असम अभी भी विकसित नहीं हुआ।

विज्ञापन
Assam CM Himanta Biswa Sarma Replied Arvind Kejriwal Over his unemployment Claims know all about it Updates
हिमंत बिस्वा सरमा और अरविंद केजरीवाल - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आरोपों का असम के सीएम हिमंत बिस्व सरमा ने जवाब दिया। उन्होंने केजरीवाल के रोजगार और रहन-सहन को लेकर किए गए एक-एक दावों पर पलटवार किया। उन्होंने कहा, 'अरविंद केजरीवाल ने कहा कि उनकी सरकार ने 12 लाख नौकरियां दीं, वह सात साल में इतनी नौकरियां कैसे दे सकते हैं, जब दिल्ली में केवल 1.5 लाख नौकरियों की जगह खाली हैं? हमारी स्थिति दिल्ली वालों से अच्छी है। उन्होंने मुझे दिल्ली आने का न्यौता दिया है, लेकिन मैं कहना चाहूंगा कि मैं दिल्ली में जहां जाना चाहता हूं, वहां जाउंगा, न कि वहां जो जगह उन्होंने सुझाई है। मैं उन्हें एक पत्र लिखूंगा और अगर उनमें दम है, तो उन्हें इसका जवाब दें।

विज्ञापन


 


उन्होंने कहा कि हमारे यहां हर गांव की हालत आपके झुग्गी-झोपड़ी से अच्छी है। दिल्ली के 60 फीसदी लोग परेशान हैं, नर्क जैसे हालात में रहने को मजबूर हैं। असम तो स्वर्ग है। दिल्ली के एक-एक कमरे में 20-20 लोग रहते हैं। झुग्गियों में 70 फीसदी लोग रहते हैं और वहां पानी भी नहीं है। असम स्वर्ग है, यहां आने के बाद लोग यहां से जाएंगे ही नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Assam: असम में केजरीवाल ने सरमा सरकार को घेरा; बोले- भाजपा ने गंदी राजनीति के अलावा कुछ नहीं किया

असम के मुख्यमंत्री ने अरविंद केजरीवाल पर तीखा हमला बोला। असम में रविवार को अरविंद केजरीवाल ने संकल्प रैली को संबोधित किया, लेकिन असम के मुख्यमंत्री हिमंत के खिलाफ भ्रष्टाचार को लेकर एक शब्द भी नहीं बोले। इसी पर प्रतिक्रिया देते हुए असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने देर शाम कहा कि मैंने तो पहले ही कहा था कि कायरों की तरह विधानसभा में मेरे खिलाफ कुछ भी विधानसभा के बाहर बोलिए। मैंने कहा था कि आप असम आ रहे हैं, यहां आकर मेरे खिलाफ भ्रष्टाचार के मामले में बोल कर दिखाएं। मैं आपको कोर्ट में देख लूंगा। उन्होंने कहा कि वही हुआ। वे मेरे खिलाफ कुछ भी कहने की हिम्मत भी नहीं दिखा पाए और अनाप-शनाप बोलकर चले गए। मेरे ऊपर कोई क्रिमिनल केस है, बोलने का हिम्मत नहीं हुई।

उन्होंने कहा कि इसलिए मैं उनसे कहता हूं कायर जैसी बात मत कीजिए। अगर आप मर्द हैं तो मर्द जैसी बात कीजिए, अगर आप महिला हैं तो महिला जैसी बात कीजिए। कायर जैसी बात मत कीजिए। यह मेरा सुझाव था। उनकी हिम्मत भी नहीं हुई मेरे खिलाफ कुछ बोलने की। इससे यह प्रूफ हो जाता है कि इन लोगों का अपना हीरोइज्म है, वह केवल विधानसभा के अंदर ही दिखाने की शक्ति रखते हैं।


इससे पहले संकल्प सभा में दिल्ली के सीएम केजरीवाल ने सीएम सरमा पर भी जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि असम के लोगों ने हर राजनीतिक दल को मौका दिया, फिर भी कोई बदलाव नहीं हुआ। असम की वर्तमान सरकार 2014 में सत्ता में आई। हमारी 'आप' 2015 में दिल्ली में आई। दिल्ली इतनी विकसित हो गई, लेकिन असम अभी भी विकसित नहीं हुआ। सीएम हिमंत ने सिर्फ नफरत की राजनीति की।

उन्होंने कहा कि हिमंत बिस्व सरमा मुझे जेल में डालने की धमकी दे रहे हैं। वह सीएम बने, लेकिन उन्होंने असम की संस्कृति नहीं सीखी। असम के लोग ऐसे नहीं हैं। वे अपने मेहमान को चाय पिलाते हैं। असम के लोग अपने मेहमान को जेल नहीं भेजते। केजरीवाल ने कहा कि आप की जीत हुई तो असम के हर बच्चे को रोजगार मिलेगा। जिस गति से सीएम सरमा रोजगार दे रहे हैं, मुझे लगता है कि सभी को नौकरी देने में सौ साल लग जाएंगे। जिस राज्य में मुख्यमंत्री की पत्नी निजी स्कूल चलाती हैं, वहां गरीब को कभी शिक्षा नहीं मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed