फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Assam CM Himanta Biswa Sarma inaugurated the two lane flyover in Guwahati

Assam News: सीएम बिस्वा सरमा ने किया फ्लाईओवर का उद्घाटन, रिकॉर्ड समय में बनकर हुआ है तैयार

Fri, 30 Sep 2022 11:58 PM IST
Jeet Kumar अमर उजाला ब्यूरो, गुवाहाटी
अमर उजाला ब्यूरो, गुवाहाटी Published by: Jeet Kumar Updated Fri, 30 Sep 2022 11:58 PM IST
सार

फ्लाईओवर की आधारशिला 2021 के विधानसभा चुनाव से ठीक पहले 26 फरवरी, 2021 को रखी गई थी। इस फ्लाईओवर को पूरा करने का निर्धारित समय 30 महीने था।

विज्ञापन
Assam CM Himanta Biswa Sarma inaugurated the two lane flyover in Guwahati
मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा - फोटो : Himanta Biswa Sarma/Twitter

विस्तार

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शुक्रवार को गुवाहाटी के आर्य नगर में टू-लेन फ्लाईओवर का उद्घाटन किया। यात्रियों की सुविधा के लिए आर्य विद्यापीठ कॉलेज के पास फ्लाईओवर का निर्माण किया गया है। 790 मीटर लंबे फ्लाईओवर के निर्माण में करीब करीब 150 करोड़ रुपये लगे हैं।

विज्ञापन


फ्लाईओवर की आधारशिला 2021 के विधानसभा चुनाव से ठीक पहले 26 फरवरी, 2021 को रखी गई थी। इस फ्लाईओवर को पूरा करने का निर्धारित समय 30 महीने था। अगस्त 2023 तक पूरा हो जाने वाला फ्लाईओवर महज 20 महीने में बनकर तैयार हो गया है। फ्लाईओवर पर असम के स्वतंत्रता सेनानियों की रंगीन पेंटिंग बनाई गई हैं।
विज्ञापन


लोगों को सरायघाट की लड़ाई और काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान की एक झलक भी इसमें देखने को मिलेगी। इससे पहले सीएम शर्मा ने कहा था कि भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच टी20 मैच के दौरान ट्रैफिक जाम को रोकने के लिए मैच से पहले फ्लाईओवर का उद्घाटन किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed