Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Assam civic bodies elections results 2022 LIVE updates, Assam Civic Poll Results, Counting of votes for BJP, Congress and others,

असम निकाय चुनाव परिणाम Live: भाजपा 500 से अधिक सीटों पर आगे, कांग्रेस का बुरा हाल, अन्य को भी हो रहा फायदा

Wed, 09 Mar 2022 12:07 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी Published by: संजीव कुमार झा Updated Wed, 09 Mar 2022 12:07 PM IST
सार

असम निकाय चुनाव के लिए वोटों की गिनती जारी है। आज सुबह आठ बजे मतगणना शुरू हो गई थी। असम के 24 जिलों में 80 नगर निकायों के लिए वोटों की गिनती हो रही है।

विज्ञापन
Assam civic bodies elections results 2022 LIVE updates, Assam Civic Poll Results, Counting of votes for BJP, Congress and others,
भाजपा-कांग्रेस - फोटो : social media

विस्तार

असम में 80 नगर पालिकाओं के 977 वार्डों के लिए हुए निकाय चुनावों की मतगणना  जारी है। राज्य चुनाव आयोग द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, 2,500 उम्मीदवारों ने चुनाव लड़ा था, जिनकी किस्मत का फैसला आज हो जाएगा। 57 वार्डों के उम्मीदवारों को पहले ही विजेता घोषित किया जा चुका है क्योंकि वे निर्विरोध थे।

विज्ञापन


सुबह 11 बजे तक भाजपा 548 सीटों पर आगे
असम राज्य चुनाव आयोग के अनुसार सुबह 11 बजे तक कुल 977 वार्डों में  548 पर भाजपा आगे चल रही है। जबकि 61 वार्डों में कांग्रेस और 125 वार्डों में अन्य आगे चल रहे हैं।
विज्ञापन


भाजपा काफी आगे, कांग्रेस का बुरा हाल
 असम राज्य चुनाव आयोग के अनुसार सुबह 9 बजे तक भाजपा 296 वार्डों में आगे चल रही है जबकि कांग्रेस 33 वार्डों में और अन्य 62 वार्डों में आगे चल रहे हैं।

असम निकाय चुनाव में पहली बार ईवीएम का इस्तेमाल
रविवार को हुए नगर निगम के चुनाव में राज्य में निकाय चुनावों के इतिहास में पहली बार इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) का इस्तेमाल किया जा रहा है। 70 प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ। 8,41,534 महिलाओं और 17 ट्रांसजेंडरों सहित 16 लाख से अधिक मतदाता नगर निकाय चुनाव में वोट डालने के पात्र थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed