फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Assam Cachar 60-year-old man with a mental illness arrested for allegedly killing of three-year-old girl

असम में तीन साल की बच्ची की हत्या: मां की गोद से छीनकर चाकुओं से गोदा, एक साल पहले सजा काटकर गांव लौटा था आरोपी

Mon, 14 Feb 2022 11:53 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कछार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कछार Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Mon, 14 Feb 2022 11:53 AM IST
सार

कुछ साल पहले उसने अपने गांव में एक वृद्ध महिला की चाकू मारकर हत्या कर दी थी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया था। मानसिक स्थिति को देखते हुए उसकी सजा कम कर दी गई थी।

विज्ञापन
Assam Cachar 60-year-old man with a mental illness arrested for allegedly killing of three-year-old girl
क्राइम सीन - फोटो : pixabay

विस्तार

असम के कछार में एक 60 वर्षीय बुजुर्ग को तीन साल की बच्ची की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। आरोप है कि बुजुर्ग ने बच्ची की चाकू मारकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि बुजुर्ग मानसिक रूप से बीमार भी है। पुलिस ने बताया कि बुजुर्ग ने बच्ची के माता-पिता के सामने ही इस घटना को अंजाम दिया। हत्या करने के बाद आरोपी ने भागने की कोशिश की, लेकिन स्थानीय लोगों ने उसे पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, कछार के धोलाई थाना क्षेत्र के श्यामाचरणपुर गांव में रहने वाले सलमान उद्दीन लस्कर और हफसाना बेगम की तीन साल की बच्ची थी। रविवार शाम करीब साढ़े चार बजे एक बजुर्ग व्यक्ति उनके घर पर पहुंचा और मां से तीन साल की बच्ची को छीन लिया। जब तक माता-पिता कुछ समझ पाते, व्यक्ति ने नुकीली चीज से उस पर वार करना शुरू कर दिया। इसके बाद माता-पिता ने बच्ची को बुजुर्ग व्यक्ति से छुड़ाकर अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक रमनदीप कौर ने बताया कि माता-पिता की शिकायत पर व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसे अदालत में पेश किया जाएगा। उन्होंने बताया कि आरोपी जमालपुर गांव का रहने वाला है। कुछ साल पहले उसने अपने गांव में एक वृद्ध महिला की चाकू मारकर हत्या कर दी थी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया था। मानसिक स्थिति को देखते हुए उसकी सजा कम कर दी गई थी। वह एक साल पहले ही सजा काटकर लौटा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed