फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Assam Cabinet approves dearness allowance hike for government employees

DA hike: असम कैबिनेट ने सरकारी कर्मचारियों के लिए डीए में बढ़ोतरी को दी मंजूरी, एक जनवरी से की जाएगी बढ़ोतरी

Sat, 01 Apr 2023 06:27 AM IST
वीरेंद्र शर्मा पीटीआई, दिसपुर
पीटीआई, दिसपुर Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Sat, 01 Apr 2023 06:27 AM IST
सार

कार्बी आंगलोंग में असम पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड द्वारा 'मुख्यमंत्री सौरो शक्ति प्रोकोल्पो' के तहत 1,000 मेगावाट के सौर ऊर्जा संयंत्र को भी मंजूरी दी।

विज्ञापन
Assam Cabinet approves dearness allowance  hike for government employees
dearness allowance

विस्तार

असम मंत्रिमंडल ने राज्य सरकार के कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 38 प्रतिशत से बढ़ाकर 42 प्रतिशत करने को शुक्रवार को मंजूरी दे दी। स्वास्थ्य मंत्री केशब महंत ने संवाददाताओं से कहा कि राज्य में अखिल भारतीय सेवा (एआईएस) के अधिकारियों, पेंशनरों, राज्य सरकार के कर्मचारियों, पारिवारिक पेंशनरों और असाधारण पेंशन धारकों के महंगाई भत्ते/राहत में 1 जनवरी से 4 प्रतिशत की बढ़ोतरी की जाएगी।
विज्ञापन


कार्बी आंगलोंग में असम पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड द्वारा 'मुख्यमंत्री सौरो शक्ति प्रोकोल्पो' के तहत 1,000 मेगावाट के सौर ऊर्जा संयंत्र को भी मंजूरी दी। उन्होंने कहा कि यह परियोजना राज्य की ऊर्जा सुरक्षा को बढ़ाएगी। मंत्रिपरिषद ने बुनियादी ढांचे के उन्नयन के लिए 2,031.14 करोड़ रुपये जुटाने को भी मंजूरी दी, जिसमें 110 ग्रामीण सड़कें, एक रोड ओवर ब्रिज, 58 सड़क-सह-तटबंध, 38 बाढ़ परियोजनाएं और 23 मत्स्य परियोजनाएं शामिल होंगी। महंत ने कहा कि इससे 1,414 गांवों के करीब 21.3 लाख लोगों को फायदा होगा।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed