Assam: अजमल फिर से चुने गए एआईयूडीएफ अध्यक्ष, कहा- बनेंगे महागठबंधन का हिस्सा
Assam: अजमल ने कहा, एआईयूडीएफ भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ लड़ने के लिए, अखिल भारतीय स्तर के विपक्षी गठबंधन में शामिल होने के लिए तैयार है। नीतीश कुमार द्वारा बनाए जा रहे अखिल भारतीय महागठबंधन का हमने स्वागत किया...
विस्तार
बदरुद्दीन अजमल एक बार फिर से फिर से ऑल इंडिया यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (एआईयूडीएफ) के अध्यक्ष के रूप में चुने गए हैं। विभिन्न जिलों के पार्टी नेताओं और सहयोगी संगठनों की उपस्थिति में गुवाहाटी में पार्टी की केंद्रीय कार्यकारिणी की बैठक के दौरान अजमल को सर्वसम्मति से फिर से अध्यक्ष चुना गया।
अध्यक्ष के रूप में चुने जाने के बाद अजमल ने कहा, एआईयूडीएफ भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ लड़ने के लिए, अखिल भारतीय स्तर के विपक्षी गठबंधन में शामिल होने के लिए तैयार है। नीतीश कुमार द्वारा बनाए जा रहे अखिल भारतीय महागठबंधन का हमने स्वागत किया।
उन्होंने बताया नीतीश कुमार जल्द ही असम का दौरा करेंगे। एआईयूडीएफ प्रमुख ने कहा, हमें उम्मीद है कि ममता बनर्जी और कांग्रेस इस महागठबंधन में शामिल होंगे। उन्होंने हिजाब मुद्दे और समान नागरिक संहिता (यूसीसी) को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा सरकार की आलोचना की।