{"_id":"608e0a568ebc3e592c7377f9","slug":"assam-assembly-election-result-2021-majuli-seats-bjp-sarbananda-sonowal-congress-rajib-lochan-pegu-sishudhar-doley-of-ajp-sucic","type":"story","status":"publish","title_hn":"माजुली का रण: फिर सर्बानंद का होगा 'अभिनंदन' या जनता राजीव लोचन को सौपेंगी 'राजकाज'","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
माजुली का रण: फिर सर्बानंद का होगा 'अभिनंदन' या जनता राजीव लोचन को सौपेंगी 'राजकाज'
Sun, 02 May 2021 07:41 AM IST
दीप्ति मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, माजुली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, माजुली
Published by: दीप्ति मिश्रा
Updated Sun, 02 May 2021 07:41 AM IST
सार
माजुली विधानसभा सीट असम की वीआईपी विधानसभा सीटों में से एक है। इस सीट पर वर्ष 2016 में भाजपा के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार सर्बानंद सोनोवाल ने रिकॉर्ड मतों से जीत दर्ज की थी। इस बार भी भाजपा की ओर से मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल और कांग्रेस ने अपने पुराने चेहरे राजीव लोचन पर पेगु पर भरोसा जताया।
विज्ञापन
माजुली विधानसभा सीट
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
असम विधानसभा चुनाव परिणाम के दिन आज सभी की निगाहें माजुली सीट पर टिकी हुई हैं। माजुली विधानसभा सीट असम की वीआईपी विधानसभा सीटों में से एक है। इस सीट पर वर्ष 2016 में भाजपा के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार सर्बानंद सोनोवाल ने रिकॉर्ड मतों से जीत दर्ज की थी। इस बार भी भाजपा की ओर से मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल और कांग्रेस ने अपने पुराने चेहरे राजीव लोचन पर पेगु पर भरोसा जताया। यहां जाने माजुली विधानसभा क्षेत्र की जनता ने किसे अपना मुखिया चुना है...
विज्ञापन
राजीव लोचन असम कांग्रेस के दिग्गज नेता हैं और तरुण गोगोई सरकार में मंत्री भी रह चुके हैं। वहीं सर्बानंद सोनोवाल मौजूदा मुख्यमंत्री हैं और असम में भाजपा का चर्चित चेहरा हैं। पिछले विधानसभा चुनाव में यहां से भाजपा के सर्बानंद सोनोवाल को जीत मिली थी, उन्हें यहां से कांग्रेस के उम्मीदवार राजीव लोचन को 18 हजार 923 वोटों से हराया था। हालांकि, पिछले चुनाव में पूर्वोत्तर में भाजपा की लहर थी और लोग कांग्रेस सरकार से बोर हो चुके थे। इसके साथ ही प्रधानमंत्री मोदी का नाम और चेहरा भी उस वक्त पूर्वोत्तर के चुनावों के लिए बड़ा फैक्टर था।
विज्ञापन
इन उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला आज
असम विधानसभा चुनाव 2021 के चुनाव मैदान में कुल 5 उम्मीदवार मैदान में उतरे। भाजपा से सर्बानंद सोनोवाल, कांग्रेस से राजीव लोचन पेगु, एसयूसीआईसी से भती रिचांग, एजीपी से शिशुधर डोली और आईएनडी से पूर्णा पेगु मैदान में हैं।
विज्ञापन