फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Assam assembly election 2021 Rajnath singh addresses Rally in Lumding targeted on Congress party

चुनावी बयानबाजी: राजनाथ बोले- पीएम मोदी को चायवाला बताने वाले आज तोड़ रहे चाय की पत्तियां 

Wed, 24 Mar 2021 02:29 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, लुमडिंग (असम)
एजेंसी, लुमडिंग (असम) Published by: देव कश्यप Updated Wed, 24 Mar 2021 02:29 AM IST
सार

  • असम के होजाई जिले में लुमडिंग में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कांग्रेस पर किया हमला।
  • हाल ही में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने असमी परिधान में चाय की पत्तियां तोड़ी थीं।

विज्ञापन
Assam assembly election 2021 Rajnath singh addresses Rally in Lumding targeted on Congress party
चुनावी जनसभा को संबोधित करते रक्षामंत्री राजनाथ सिंह। - फोटो : PTI

विस्तार

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कांग्रेस पर आक्रामक रुख अख्तियार करते हुए कहा कि जो लोग प्रधानमंत्री मोदी को ‘चायवाला’ बुलाकर मजाक उड़ाते थे आज खुद चाय की पत्तियां तोड़ रहे हैं।

विज्ञापन


असम के होजाई जिले में लुमडिंग में एक जनसभा को संबोधित करते हुए सिंह ने कहा कि सभी से अपील करते हैं कि राज्य में घुसपैठ के मुद्दे पर राजनीति न करें। यदि हम सत्ता में आए तो बांग्लादेश से होने वाली घुसपैठ को बंद करेंगे।
विज्ञापन


राजनाथ सिंह ने कहा कि असली चायवाले ने माजाक बनाने वालों को चाय बागान में जाने को मजबूर कर दिया। साथ ही कहा कि लोग सावधान रहें, क्योंकि असली और प्रमाणित चायवाला हमारे पास है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि हाल ही में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने असम का दौरा किया था और वह विश्वनाथ जिले में चाय बागान कर्मियों के साथ कुछ समय गुजारा था। उस दौरान प्रियंका ने उनके साथ असमी परिधान में चाय की पत्तियां तोड़ी थीं। राहुल गांधी ने भी अपने असम दौरे पर चाय बागान कर्मियों को रोजाना 365 रुपये मेहनताना देने का वादा किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed