असम में चुनाव का शंखनाद हो चुका है। ऐसे में सभी पार्टियों ने अपने चुनाव प्रचार को धार देनी शुरू कर दी है। इसी क्रम में सोमवार को असम के रण में कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा की एंट्री हुई। उन्होंने गुवाहाटी के कामाख्या मंदिर में पूजा-अर्चना के साथ ही सोमवार को असम के दो दिवसीय दौरे की शुरुआत की। पूजा-अर्चना के बाद प्रियंका ने लखीमपुर में स्थानीय लोगों से मुलाकात की और उनके साथ आदिवासी नृत्य भी किया। असम में 126 सदस्यीय विधानसभा के लिए 27 मार्च, एक अप्रैल और 6 अप्रैल को तीन चरणों में मतदान होगा।
असम में प्रियंका गांधी: कामाख्या मंदिर में की पूजा, भाजपा सरकार के खिलाफ शुरू किया राज्यव्यापी प्रदर्शन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
Published by: स्नेहा बलूनी
Updated Mon, 01 Mar 2021 02:33 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन