फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

असम में प्रियंका गांधी: कामाख्या मंदिर में की पूजा, भाजपा सरकार के खिलाफ शुरू किया राज्यव्यापी प्रदर्शन

Mon, 01 Mar 2021 02:33 PM IST
स्नेहा बलूनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी Published by: स्नेहा बलूनी Updated Mon, 01 Mar 2021 02:33 PM IST
विज्ञापन
assam assembly election 2021 priyanka gandhi does pooja at kamakhya mandir dance with tribals unemployment congress bjp
प्रियंका गांधी वाड्रा - फोटो : PTI

असम में चुनाव का शंखनाद हो चुका है। ऐसे में सभी पार्टियों ने अपने चुनाव प्रचार को धार देनी शुरू कर दी है। इसी क्रम में सोमवार को असम के रण में कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा की एंट्री हुई। उन्होंने गुवाहाटी के कामाख्या मंदिर में पूजा-अर्चना के साथ ही सोमवार को असम के दो दिवसीय दौरे की शुरुआत की। पूजा-अर्चना के बाद प्रियंका ने लखीमपुर में स्थानीय लोगों से मुलाकात की और उनके साथ आदिवासी नृत्य भी किया। असम में 126 सदस्यीय विधानसभा के लिए 27 मार्च, एक अप्रैल और 6 अप्रैल को तीन चरणों में मतदान होगा।

assam assembly election 2021 priyanka gandhi does pooja at kamakhya mandir dance with tribals unemployment congress bjp
प्रियंका गांधी वाड्रा - फोटो : PTI

प्रियंका सबसे पहले जलुकबारी इलाके में रुकी, जहां कांग्रेस समर्थकों ने उनका स्वागत किया। इसके बाद वह नीलाचल हिल्स स्थित शक्ति पीठ के लिए रवाना हो गईं। प्रियंका यहां लाल पोशाक में नजर आईं। यह रंग शक्ति का प्रतीक भी माना जाता है।

assam assembly election 2021 priyanka gandhi does pooja at kamakhya mandir dance with tribals unemployment congress bjp
प्रियंका गांधी वाड्रा - फोटो : PTI

कांग्रेस नेता ने कहा कि वह काफी समय से मंदिर आना चाहती थीं और 'उनकी यह इच्छा पूरी हो गई।' उन्होंने पत्रकारों से कहा, 'मैंने अपने, अपने परिवार और सबसे अधिक असम के लोगों लिए दुआएं मांगी।'

विज्ञापन
विज्ञापन
assam assembly election 2021 priyanka gandhi does pooja at kamakhya mandir dance with tribals unemployment congress bjp
प्रियंका गांधी वाड्रा - फोटो : PTI

राज्य में आगामी चुनाव के बारे में पूछने पर उन्होंने कहा कि राजनीति के बारे में बाद में बात करेंगे। उन्होंने कहा, 'मैं भगवान का शुक्रिया अदा करने और उनका आशीर्वाद लेने मंदिर आई हूं, जिन्होंने मुझे बहुत कुछ दिया है।'

विज्ञापन
assam assembly election 2021 priyanka gandhi does pooja at kamakhya mandir dance with tribals unemployment congress bjp
प्रियंका गांधी वाड्रा - फोटो : PTI

इससे पहले प्रियंका ने अपने फेसबुक पेज पर असम में अपने दो दिवसीय दौरे की शुरुआत कामाख्या मंदिर में दर्शन के साथ करने की जानकारी दी थी। वहीं प्रियंका ने लखीमपुर में रोजगार के मुद्दे पर अपने अभियान की शुरुआत की। कांग्रेस द्वारा अगले कुछ दिनों में राज्य के सरकारी दफ्तरों के बाहर प्रदर्शन किया जाएगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed