{"_id":"5c3b93e0bdec2273a2562137","slug":"assam-akhil-gogoi-will-do-hunger-strike-today-against-citizenship-bill","type":"story","status":"publish","title_hn":"असम : नागरिकता विधेयक के खिलाफ आज भूख हड़ताल करेंगे अखिल गोगोई","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
असम : नागरिकता विधेयक के खिलाफ आज भूख हड़ताल करेंगे अखिल गोगोई
Mon, 14 Jan 2019 01:09 AM IST
Gaurav Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
Published by: Gaurav Pandey
Updated Mon, 14 Jan 2019 01:09 AM IST
विज्ञापन
अखिल गोगोई (फाइल फोटो)
- फोटो : पीटीआई
आरटीआई कार्यकर्ता और किसान नेता अखिल गोगोई ने कहा है कि राज्य में माघ बिहु के दौरान भी नागरिकता (संशोधन) विधेयक के खिलाफ कृषक मुक्ति संग्राम समिति का आंदोलन जारी रहेगा। ध्यान रहे कि पुलिस ने जिन तीन लोगों के खिलाफ देशद्रोह का मामला दायर किया है उनमें गोगोई भी शामिल हैं। पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने 14 जनवरी को 24 घंटे भूख हड़ताल पर बैठने का एलान किया। असम में कल से ही माघ बिहु की शुरुआत होगी।
विज्ञापन
बता दें कि असम पुलिस ने नागरिकता विधेयक पर कथित टिप्पणी के आरोप में असमिया साहित्यकार हीरेन गोहाईं, कृषक मुक्ति संग्राम समिति के नेता अखिल गोगोई और वरिष्ठ पत्रकार मंजीत महंत के खिलाफ देशद्रोह का मामला दायर किया था। गुवाहाटी हाईकोर्ट ने शुक्रवार को तीनों को अंतरिम जमानत दी थी।
विज्ञापन