फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Assam: AIUDF MLA Aminul Islam detained under NSA for 'defending' Pak in J&K terror attack News In Hindi

Assam: पाकिस्तान प्रेम और भड़काऊ बयान देकर फंसे विधायक अमीनुल इस्लाम, असम पुलिस ने NSA के तहत किया गिरफ्तार

Thu, 15 May 2025 03:04 PM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिसपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिसपुर Published by: शुभम कुमार Updated Thu, 15 May 2025 03:04 PM IST
सार

असम में एआईयूडीएफ विधायक अमीनुल इस्लाम को पहलगाम हमले पर भड़काऊ बयान देने के आरोप में एनएसए के तहत गिरफ्तार किया गया। विधायक इस्लाम ने पहलगाम आतंकी हमले को सरकार की साजिश बताया था। 

विज्ञापन
Assam: AIUDF MLA Aminul Islam detained under NSA for 'defending' Pak in J&K terror attack News In Hindi
एनएसए के तहत हिरासत में विधायक अमीनुल इस्लाम - फोटो : ANI

विस्तार

असम के नगांव जिले में एआईयूडीएफ के विधायक अमीनुल इस्लाम को नेशनल सिक्योरिटी एक्ट (एनएसए) के तहत हिरासत में लिया गया है। उन पर पाकिस्तान का बचाव करने और पहलगाम आतंकी हमले को लेकर सरकार पर साजिश का आरोप लगाने जैसे भड़काऊ बयान देने का आरोप है। बता दें कि अमीनुल इस्लाम को पहले 24 अप्रैल को देशद्रोह के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। हालांकि 8 मई को उन्हें जमानत मिल गई, लेकिन इसके तुरंत बाद उन्हें एनएसए के तहत फिर से गिरफ्तार कर नगांव सेंट्रल जेल में ही रखा गया।

विज्ञापन


सीएम सरमा ने दी जानकारी
मामले में असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने बताया कि नगांव के डिप्टी कमिश्नर और जिला मजिस्ट्रेट ने पुलिस रिपोर्ट के आधार पर इस्लाम को एनएसए के तहत हिरासत में लिया है। रिपोर्ट में उनके चुनाव प्रचार के दौरान दिए गए भड़काऊ भाषण और वायरल वीडियो का जिक्र है, जिसमें उन्होंने पहलगाम हमले को सरकार की साजिश बताया था।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- CRPF: केजीएच से नक्सलियों को खदेड़ने वाले अभियान में सीआरपीएफ के डॉग की गई जान, मधुमक्खियों ने किया था हमला

विज्ञापन
विज्ञापन

इस्लाम के खिलाफ दर्ज है 23 अन्य मामले
वहीं एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस्लाम के खिलाफ पहले से ही 23 मामले दर्ज हैं। उन्हें पहले चार दिन की पुलिस रिमांड में रखा गया, फिर 29 अप्रैल से न्यायिक हिरासत में भेजा गया था। हालांकि बढ़ते मामले को देखते हुए एआईयूडीएफ पार्टी ने विधायक के बयान से दूरी बनाते हुए कहा है कि ये उनके निजी विचार हैं, पार्टी की राय नहीं।

पहलगाम आतंकी हमले को लेकर की थी टिप्पणी
इससे पहले 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर भी विधायक इस्लाम की तरफ से गई टिप्पणी विवादों का कारण बनी थी। जहां हमले के अगले दिन चुनाव प्रचार के दौरान अमीनुल इस्लाम का बयान वायरल हुआ, जिसमें उन्होंने कहा कि पहलगाम और पुलवामा जैसे हमले देश को सांप्रदायिक आधार पर बांटने की साजिश का हिस्सा हैं।

ये भी पढ़ें:- Turkey: जिस तुर्किये के बहिष्कार की उठ रही मांग, उसी की कंपनी संभाल रही भारतीय हवाई अड्डों के सारे अहम काम

पहले भी विवादों में रहे हैं इस्लाम
अमीनुल इस्लाम को अप्रैल 2020 में भी कोविड-19 अस्पतालों और क्वारंटीन सेंटरों की हालत को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी करने पर गिरफ्तार किया गया था। मुख्यमंत्री ने बताया कि अब तक असम में इस्लाम सहित 61 लोगों को जम्मू-कश्मीर हमले के बाद पाकिस्तान समर्थक टिप्पणियों के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed