{"_id":"6825a38c7bc71185cb0d675c","slug":"turkey-faced-anger-over-aided-to-pakistan-but-its-celebi-aviation-company-handles-high-security-tasks-at-india-2025-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Turkey: जिस तुर्किये के बहिष्कार की उठ रही मांग, उसी की कंपनी संभाल रही भारतीय हवाई अड्डों के सारे अहम काम","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Turkey: जिस तुर्किये के बहिष्कार की उठ रही मांग, उसी की कंपनी संभाल रही भारतीय हवाई अड्डों के सारे अहम काम
Thu, 15 May 2025 01:58 PM IST
नितिन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: नितिन गौतम
Updated Thu, 15 May 2025 01:58 PM IST
सार
तुर्किये ने पाकिस्तान को न सिर्फ ड्रोन्स दिए, बल्कि उन ड्रोन्स के संचालक भी उपलब्ध कराए। इस तरह कह सकते हैं कि तुर्किये ने पाकिस्तान के साथ मिलकर भारत पर हमले की नाकाम कोशिश की। इसके चलते तुर्किये और तुर्किये की कंपनियों का भारत में विरोध बढ़ रहा है।
विज्ञापन
तुर्किये की कंपनी करती है हवाई अड्डों का प्रबंधन
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत के खिलाफ संघर्ष में तुर्किये ने पाकिस्तान की खुलकर मदद की। इसे लेकर भारत में तुर्किये के खिलाफ नाराजगी का माहौल है और तुर्किये के बहिष्कार की मांग उठ रही है। हालांकि उसी तुर्किये की एक कंपनी भारत के प्रमुख हवाई अड्डों पर उच्च सुरक्षा से जुड़े कामों का प्रबंधन करती है। तुर्किये के संयुक्त उद्यम वाली कंपनी सेलेबी एविएशन भारत के आठ प्रमुख हवाई अड्डों के प्रबंधन का काम करती है। जिन भारतीय हवाई अड्डों का प्रबंधन सेलेबी एविएशन करती है, उनमें दिल्ली, मुंबई और चेन्नई के हवाई अड्डे भी शामिल हैं। ये कंपनी भारत में सालाना 58 हजार उड़ानों का प्रबंधन करती है। जिससे भारत के नागरिक उड्डयन क्षेत्र में इस कंपनी के प्रभाव का सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है।
उच्च सुरक्षा से जुड़े इन कामों का प्रबंधन करती है तुर्किये की कंपनी
हवाई अड्डों पर ग्राउंड हैंडलिंग, कार्गो प्रबंधन और उड़ानों से संबंधित अन्य अहम काम सेलेबी एविएशन द्वारा ही किए जाते हैं। ये सभी काम उच्च सुरक्षा से जुड़े और बेहद संवेदनशील प्रकृति के होते हैं। हवाई अड्डों पर एयरसाइड जोन होते हैं। इन्हीं जोन में उच्च सुरक्षा संबंधी काम किए जाते हैं और यहीं का स्टाफ विमानों के सीधे संपर्क में होता है। सेलेबी एविएशन कंपनी का ही स्टाफ कार्गो लॉजिस्टिक और हवाई यात्रियों के सामान को हैंडल करता है।
ये भी पढ़ें- Boycott Turkiye-Azerbaijan: पाकिस्तान से यारी पड़ेगी भारी, भारतीयों के बायकॉट से तुर्किये-अजरबैजान को कितना
विज्ञापन
पाकिस्तान के समर्थन में खुलकर आया तुर्किये
गौरतलब है कि पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में जब भारत ने पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों पर हमला किया। तो तुर्किये ने ही पाकिस्तान को जवाबी कार्रवाई के लिए ड्रोन्स मुहैया कराए थे। इतना ही नहीं तुर्किये ने पाकिस्तान को न सिर्फ ड्रोन्स दिए, बल्कि उन ड्रोन्स के संचालक भी उपलब्ध कराए। इस तरह कह सकते हैं कि तुर्किये ने पाकिस्तान के साथ मिलकर भारत पर हमले की नाकाम कोशिश की। राष्ट्रपति रेसेप तैयप एर्दोआन के शासनकाल में तुर्किये में इस्लामी प्रभाव बढ़ा है और एर्दोगन पाकिस्तान के समर्थन में शुरू से ही रहे हैं। कश्मीर मुद्दे पर भी एर्दोआन ने पाकिस्तान का पक्ष लिया है। ऐसे में भारतीय एयरपोर्ट्स का प्रबंधन तुर्किये के कंपनी द्वारा किया जाना चिंताजनक बात है।
ये भी पढ़ें- India Pakistan Tension: क्या तुर्किये-अजरबैजान से व्यापारिक संबंध तोड़ेगा भारत? जानें आयात-निर्यात के आंकड़े
सालाना 58 हजार उड़ानों का करती है प्रबंधन
तुर्किये की कंपनी सेलेबी एविएशन ने साल 2008 में भारत में एंट्री की थी। सबसे पहले इसने मुंबई हवाई अड्डे पर ग्राउंड हैंडलिंग का काम किया। उसके बाद से इस कंपनी ने भारत के नागरिक उड्डयन क्षेत्र में लगातार अपनी मौजूदगी को मजबूत किया है। अब यह कंपनी भारत में 58 हजार से ज्यादा उड़ानों और 5,40,000 टन कार्गो हैंडल करती है। कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, इसके 7800 कर्मचारी हैं।
सेलेबी एविएशन भारत में दो कंपनियों के तहत संचालित होती है, जिनमें सेलेबी एयरपोर्ट सर्विसेज इंडिया और सेलेबी दिल्ली कार्गो टर्मिनल मैनेजमेंट इंडिया शामिल है। यह कंपनी दिल्ली, मुंबई, कोचीन, कुन्नूर, बंगलूरू, हैदराबाद, गोवा, अहमदाबाद और चेन्नई के एयरपोर्ट का प्रबंधन करती है। तुर्किये के बहिष्कार की मांग के बीच सेलेबी एविएशन का विरोध भी शुरू हो गया है।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन