{"_id":"5b5100834f1c1b44748b5cff","slug":"assam-14-days-police-custody-for-job-scam-accused","type":"story","status":"publish","title_hn":"असम : नौकरी के लिए नकदी घोटाले के अभियुक्तों को 14 दिन की पुलिस हिरासत","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
असम : नौकरी के लिए नकदी घोटाले के अभियुक्तों को 14 दिन की पुलिस हिरासत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
Updated Fri, 20 Jul 2018 02:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
असम की एक अदालत ने राज्य में नौकरी के लिए नकदी घोटाले में गिरफ्तार 19 सरकारी अधिकारियों को बृहस्पतिवार को 14 दिनों की पुलिस हिरासत में भेजने का निर्देश दिया। ध्यान रहे कि इन सबको बुधवार को गिरफ्तार किया गया था। इनमें तेजपुर के भाजपा सांसद आरपी शर्मा की बेटी पल्लवी शर्मा भी शामिल है।
विज्ञापन
इन अधिकारियों ने 2016 में असम लोक सेवा आयोग की परीक्षा दी थी। लेकिन जांच के दौरान उनकी लिखावट उक्त परीक्षा की कॉपियों की लिखावट से अलग पाए जाने पर घोटाले की जांच कर रही डिब्रूगढ़ पुलिस ने उनको गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन
पुलिस ने बृहस्पतिवार को उन्हें डिब्रूगढ़ में स्पेशल जज के समक्ष पेश कर हिरासत में देने की अपील की। इस पर जज ने उनको 14 दिनों की पुलिस हिरासत में भेज दिया। गिरफ्तार अधिकारियों में आठ महिलाएं शामिल हैं। इस घोटाले में अब तक 63 लोग गिरफ्तार किए जा चुके हैं।
विज्ञापन