{"_id":"5f9d7e348ebc3e9b77669f98","slug":"ashok-chavan-accuses-cm-thackeray-of-discrimination-in-fund-allocation-in-maharashtra","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्रः महाविकास आघाड़ी सरकार में बढ़ी तनातनी, अशोक चव्हाण ने ठाकरे पर लगाया निधि आवंटन में भेदभाव का आरोप","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
महाराष्ट्रः महाविकास आघाड़ी सरकार में बढ़ी तनातनी, अशोक चव्हाण ने ठाकरे पर लगाया निधि आवंटन में भेदभाव का आरोप
Sat, 31 Oct 2020 08:39 PM IST
मुकेश कुमार झा
डिजिटल ब्यूरो, मुंबई
डिजिटल ब्यूरो, मुंबई
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Sat, 31 Oct 2020 08:39 PM IST
विज्ञापन
कांग्रेस नेता अशोक चव्हाण
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महाराष्ट्र की महाविकास आघाड़ी सरकार में एक बार फिर अनबन शुरू हो गई है। राज्य के पीडब्लूडी मंत्री व कांग्रेस नेता अशोक चव्हाण ने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे पर भेदभाव का आरोप लगाया है। इससे राज्य में एक नया विवाद पैदा हो गया है जिसके बढ़ने की आशंका जताई जाने लगी है।
विज्ञापन
अशोक चव्हाण ने कहा कि राज्य की जिन महानगरपालिकाओं में कांग्रेस की सत्ता है। वहां निधि देने में भेदभाव किया जा रहा है। नांदेड़ महानगरपालिका को भी निधि नहीं मिली। कोरोना के लिए जितनी राशि तय की गई थी उसका 30 प्रतिशत ही मिला। आखिरकार, मैने सार्वजनिकि निर्माण विभाग से नांदेड़ के लिए निधि उपलब्ध कराई।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि सत्ता में रहते हुए क्षेत्र का विकास होना चाहिए। अशोक चव्हाण अतिवृष्टि से हुए नुकसान की जानकारी लेने मराठवाड़ा के दौरे पर हैं। परभणी में उन्होंने जिलाधिकारी के साथ बैठक की। उसके बाद उन्होंने उद्धव ठाकरे पर निधि आवंटन में भेदभाव का आरोप लगाया। इससे पहले राज्य में पुलिस अधिकारियों के तबादले को लेकर कांग्रेस ने आंखे तरेरी थी।
विज्ञापन
शिवसेना से गठबंधन के लिए तैयार नहीं था कांग्रेस हाईकमान
अशोक चव्हाण ने कहा कि कांग्रेस हाईकमान शिवसेना के साथ गठबंधन करने के लिए तैयार नहीं था। पार्टी के बड़े नेता शिवसेना के साथ सरकार में शामिल होने के सख्त खिलाफ थे। लेकिन राज्य के नेताओं का मानना था कि भाजपा को रोकने के लिए गठबंधन करना चाहिए। क्योंकि भाजपा की तरफ से महाराष्ट्र में कांग्रेस को खत्म करने की चाल चली जा रही थी। चव्हाण ने कहा कि मैं खुद दिल्ली जाकर बरिष्ठ नेताओं से बात की और उन्हें समझाने का प्रयास किया। इसके बाद कांग्रेस महाविकास आघाड़ी सरकार में शामिल हुई।
मुख्यमंत्री पर आरोप लगाना ठीक नहीं- राउत
शिवसेना प्रवक्ता संजय राउत ने कहा कि अशोक चव्हाण ने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के लिए जो बात कही है वह ठीक नहीं है। मुझे लगता है कि चव्हाण ने जिसके बारे में कहा है वह मुख्यमंत्री से संबंधित नहीं है। महानगरपालिका के निधि के मामले को सुलझाया जा सकता है। उद्धव ठाकरे ने दशहरे के भाषण में कहा था कि किसी के साथ अन्याय नहीं होगा।