{"_id":"5abdaf2c4f1c1bc8618b46bc","slug":"asansol-violence-babul-supriyo-shouted-at-crowd-that-will-skin-you-alive","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आसनसोल में हालात हुए बेकाबू, गुस्साए केंद्रीय मंत्री ने भीड़ से कहा- चमड़ी उधेड़वा लूंगा","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
आसनसोल में हालात हुए बेकाबू, गुस्साए केंद्रीय मंत्री ने भीड़ से कहा- चमड़ी उधेड़वा लूंगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आसनोल
Updated Fri, 30 Mar 2018 09:24 AM IST
विज्ञापन
बाबुल सुप्रियो
केंद्रीय मंत्री और भाजपा के सांसद बाबुल सुप्रियो ने गुरुवार को कुछ लोगों को चमड़ी उधेड़ने की धमकी दी जब वह लोग उनके खिलाफ नारे लगा रहे थे। मंत्री अपने निर्वाचन क्षेत्र आसनसोल पहुंचे थे। यह क्षेत्र भी राज्य में निकाले गए राम नवमी जुलूस के बाद सांप्रदायिक हिंसा का शिकार हुआ है। सूत्रों के अनुसार सुप्रियो आसनसोल के कल्याणपुर में स्थित एक राहत कैंप की तरफ जा रहे थे जब पुलिस ने उन्हें रोक दिया। उनपर सीआरपीसी की धारा 144 और आईपीसी की धारा 146, 147, 148 और 353 का उल्लंघन करने का आरोप लगा है। उनपर आरोप है कि उन्होंने वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी रूपेश कुमार पर हमला किया।
विज्ञापन
न्यूज चैनलों की क्लिप में दिख रहा है कि जब कुछ लोग सुप्रियो के पास पहुंचे तो उन्होंने कहा- क्या मैंने आपसे लड़ने को कहा? मैं चला जाऊंगा। लेकिन आप मुश्किल में आ जाएंगे। मगर जब एक शख्स ने उन्हें वापस जाने और उन्हें अकेला छोड़ने के लिए कहा तो सुप्रियो चिल्लाते हुए कहते हैं- तुम्हारी चमड़ी उधेड़वा लूंगा। जब इस बारे में सांसद से पूछा गया तो उन्होंने कहा- वहां पर टीएमसी के दो-तीन शरारती तत्व मौजूद थे जो माहौल खराब करने की कोशिश कर रहे थे। मैंने अपने वाहन को रोका जब दो वृद्ध महिलाएं रो रही थीं। वह मुझसे मिलना चाहती थी और पुलिस द्वारा उस इलाके में कार्रवाई ना करने के बारे में बताना चाहती थी। शरारती तत्वों ने उन्हें धक्का दिया। पुलिस को शरारती तत्वों के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए थी लेकिन उन्होंने मुझे निशाना बनाया। मैंने चमड़ी उधेड़वा लूंगा वाला बयान शरारती तत्वों के लिए गुस्से में आकर कहा था।
विज्ञापन
सुप्रियो ने कहा- स्थानीय सासंद होने की वजह से यह मेरी जिम्मेदारी है कि मैं मुसीबत से जूझ रहे लोगों की मदद करूं लेकिन पुलिस ने बिना किसी कारण मुझे उनसे मिलने से रोक दिया। सुबह से मैं वरिष्ठ पुलिस और जिला अधिकारियों से बात करने की कोशिश कर रहा हूं लेकिन उनके पास मुझसे मिलने का समय नहीं है। रैपिड एक्शन फोर्स ने मुझे इस तरह घेर लिया था जैसे कि मैं कोई अपराधी हूं। जब लोग मुझसे अपने दुख को साझा करना चाहते हैं तो आप उन्हें कैसे रोक सकते हैं? उन्होंने पश्चिम बंगाल के आईपीएस अधिकारी रुपेश कुमार के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है। जिसमें उनका कहना है कि कई बार मैंने उनसे खुद को ना छूने के लिए कहा इसके बावजूद उन्होंने मुझे हेलमेल से मारा।
विज्ञापन
Trending Videos
बाबुल सुप्रियो
इस मामले पर वरिष्ठ टीएमसी नेता और आसनसोल नगर निगम के मेयर जितेंद्र तिवारी ने कहा ने सुप्रियो पर क्षेत्र की शांति को भंग करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा- जब रानीगंज जल रहा था तब वह होटल में आराम कर रहे थे। अब वह मुसीबत खड़ी करना चाहते हैं यह समय राजनीति करने का नहीं है। मैंने उनसे विनती कि पुलिस को अपना काम करने दें। राम नवमी के मौके पर निकाले गए जुलूस के बाद पनपी हिंसा में 35 साल के छोटे यादव, 16 साल का सिब्तुल्ला रशिदी के साथ ही एसके शहजहां और मकसूद खान की मौत हो गई है। एक वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी ने कहा कि मामले में आसनोल से 60 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है और उनके पास से कुछ हथियार मिले हैं।
गुरुवार को राज्य वापस लौटीं ममता बनर्जी ने आपातकालीन बैठक बुलाई जिसमें वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से परिस्थिति के बारे में पूछा गया। राज्स सरकार ने रानीगंज और आसनसोल में इंटरनेट सेवा 30 मार्च तक के लिए बंद कर रखी हैं। वहीं भाजपा के नेता लक्ष्मण गोरुई का कहना है कि उन्होंने आसनसोल में दो कैंप लगाए हैं। एक कल्याणपुर में और दूसरा बक्तारनगर में। उन्होंने कहा- आसनसोल के कैंप में 500 से ज्यादा लोग मौजूद हैं जिनमें महिवाएं और बच्चे भी शामिल हैं। बहुत सी संस्थाएं और लोग उन्हें खाना मुहैया करवा रहे हैं। हम 1,700 लोगों का ध्यान रख रहे हैं जो अपना घर छोड़ चुके हैं। बंगाल में हिंदू पलायन शुरू हो चुका है। राज्य सरकार केंद्र की मदद नहीं लेना चाहती है। यहां कानून व्यवस्था पूरी तरह से टूट चुकी है। हमारे 18 कार्यकर्ता अस्पताल में भर्ती हैं और कुछ की हालत गंभीर है। पुलिस और प्रशासन हमारी मदद नहीं कर रहा है। वह केवल रैली में शामिल निर्दोष युवाओं को गिरफ्तार कर रहा है।