फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   asaduddin owaisi target modi government over indian army chief manoj pande tenure extension

Indian Army: आर्मी चीफ जनरल मनोज पांडे का कार्यकाल बढ़ाने पर राजनीति, ओवैसी ने लिखा- इसमें साजिश तो नहीं

Tue, 28 May 2024 02:27 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नितिन गौतम Updated Tue, 28 May 2024 02:27 PM IST
सार

जनरल मनोज पांडे 31 मई को सेवानिवृत्त हो रहे थे। ओवैसी ने लिखा कि 'केंद्र सरकार को पहले से ही जनरल मनोज पांडे की सेवानिवृत्ति की तारीख पता होगी, ऐसे में सरकार को पहले ही नए थलसेना प्रमुख की नियुक्ति कर देनी चाहिए थी।' 

विज्ञापन
asaduddin owaisi target modi government over indian army chief manoj pande tenure extension
एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एआईएमआईएम चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने रविवार को थलसेना अध्यक्ष जनरल मनोज पांडे का कार्यकाल बढ़ाने को लेकर मोदी सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि चुनाव के बीच में थलसेना अध्यक्ष का कार्यकाल बढ़ाने की जरूरत नहीं थी। ओवैसी ने सोशल मीडिया पर साझा एक पोस्ट में लिखा कि सत्ताधारी पार्टी को सशस्त्र बलों को राजनीति से दूर रखना चाहिए। 
विज्ञापन


ओवैसी ने मोदी सरकार पर साधा निशाना
गौरतलब है कि केंद्र सरकार ने रविवार को ही थलसेना अध्यक्ष जनरल मनोज पांडे के कार्यकाल को एक माह यानी कि 30 जून तक बढ़ाने का फैसला किया। लोकसभा चुनाव के बीच में सरकार के इस कदम की आलोचना हो रही है। जनरल मनोज पांडे 31 मई को सेवानिवृत्त हो रहे थे। ओवैसी ने लिखा कि 'केंद्र सरकार को पहले से ही जनरल मनोज पांडे की सेवानिवृत्ति की तारीख पता होगी, ऐसे में सरकार को पहले ही नए थलसेना प्रमुख की नियुक्ति कर देनी चाहिए थी।' 
विज्ञापन


ओवैसी ने लिखा- इसमें साजिश तो नहीं
हैदराबाद के एआईएमआईएम सांसद ने कहा कि 'सत्ताधारी पार्टी को हमारे सशस्त्र बलों को राजनीति से दूर रखना चाहिए, लेकिन बीते एक दशक में हमने देखा है कि मोदी सरकार में हमारे सैनिकों को चुनावी फायदे के लिए इस्तेमाल किया गया। हमने देखा कि चीन की सीमा पर हमारे सैनिक पेट्रोलिंग नहीं कर पा रहे हैं।' ओवैसी ने लिखा 'जनरल मनोज पांडे का कार्यकाल सिर्फ एक महीने के लिए बढ़ाया गया है, मतलब ये एक अस्थायी उपाय है, इससे सरकार में प्रशासन की साफ कमी दिखती है। अगर ये अक्षमता नहीं है तो इसमें कोई साजिश भी हो सकती है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed