फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   asaduddin Owaisi banned Pathan statement, BJP says, Constitution in hand, Pathan in heart

ओवैसी ने लगाई पठान के बयान देने पर रोक, भाजपा बोली- हाथ में संविधान, दिल में पठान

Sat, 22 Feb 2020 05:47 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली/ मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली/ मुंबई Published by: संजीव कुमार झा Updated Sat, 22 Feb 2020 05:47 AM IST
सार

महाराष्ट्र के एआईएर्मआईएम नेता वारिस पठान के विवादित बयान पर सियासी पारा चढ़ गया है। चौतरफा आलोचनाओं से घिरे मुंबई के भायखला से पूर्व विधायक पठान की गिरफ्तारी की मांग तेज हो गई है।
 

विज्ञापन
asaduddin Owaisi banned Pathan statement, BJP says, Constitution in hand, Pathan in heart
वारिस पठान - फोटो : एएनआई

विस्तार

पठान के खिलाफ पुणे और मुंबई में शिकायत दर्ज कराई गई है। इस बीच, एआईएमआईएम चीफ और हैदराबाद सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने पठान के बयान पर नाराजगी जताते हुए उन्हें फटकार लगाई है। भड़काऊ बयान पर पार्टी की किरकिरी के बाद ओवैसी ने पठान के मीडिया से बात करने पर रोक लगा दी।

विज्ञापन


उन्हें सार्वजनिक तौर पर कोई बयान देने से रोक दिया गया है। दूसरी ओर, भाजपा ने पूछा है कि कथित उदारवादी पठान के बयान पर चुप क्यों हैं? इनके हाथों में संविधान है, लेकिन दिल में वारिस पठान।
विज्ञापन

भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा, पठान का विवादित बयान दर्शाता है कि नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) विरोधी प्रदर्शनों की आड़ में साजिश रची जा रही है।

महिलाएं, जो सीएए के विरोध में दिल्ली के शाहीन बाग में धरने पर बैठी हैं, उन्हें हथियार के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा है। दरअसल, एआईएमआईएम के प्रवक्ता पठान ने 16 फरवरी को कर्नाटक के कलबुर्गी में सीएए विरोधी रैली में कहा था कि देश के 15 करोड़ मुस्लिम 100 करोड़ पर भारी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


विवाद बढ़ने पर पठान ने अपने बयान पर सफाई देते हुए कहा, ‘मेरे बयान को बिल्कुल गलत तरीके से लिया गया। मैं या मेरी पार्टी ऐसा कुछ नहीं कह सकती, जो किसी जाति या धर्म की भावनाओं को आहत करे।’

एआईएर्मआईएम भाजपा की ‘बी’ टीम: तेजस्वी

एआईएर्मआईएम भाजपा की ‘बी’ टीम है। पठान का बयान निंदनीय है और उन्हें गिरफ्तार किया जाना चाहिए।
- तेजस्वी यादव, राजद

पठान के खिलाफ कठोर कार्रवाई हो: दिग्विजय

पठान के खिलाफ कठोर कार्रवाई होनी चाहिए। ऐसे ही बयान सांसद ओवैसी के भाई ने भी दिए थे। कांग्रेस हमेशा कट्टरपंथी विचारधारा के खिलाफ लड़ी है। भाजपा और एआईएर्मआईएम एक दूसरे के पूरक हैं। दोनों धार्मिक भावना फैला कर नफरत पैदा करते हैं।
- दिग्विजय सिंह, कांग्रेस

शिवसेना जवाब देने में सक्षम: राउत

महाराष्ट्र की सत्ता में होने के बावजूद हमारी पार्टी पठान जैसे भड़काऊ बयान देने वाले लोगों को मुंहतोड़ जवाब देने के लिए सक्षम है।
- संजय राउत, शिवसेना

मनसे ने वारिस पठान को चेताया
 राज ठाकरे की महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) ने वारिस पठान को उनके भड़काऊ बयान के लिए चेतावनी दी है। मनसे नेता संदीप देशपांडे ने कहा, ‘पत्थर का जवाब पत्थर से और तलवार का जवाब तलवार से दिया जाएगा।’
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed