{"_id":"699a7e2de8c2a7995b0555f7","slug":"as-long-as-society-stands-united-in-hindu-spirit-no-one-can-destroy-india-rss-dattareya-hosabale-2026-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"RSS: 'जब तक हिंदू एकजुट है, तब तक कोई भी ताकत भारत को नुकसान नहीं पहुंचा सकता', दत्तात्रेय होसबाले का संदेश","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
RSS: 'जब तक हिंदू एकजुट है, तब तक कोई भी ताकत भारत को नुकसान नहीं पहुंचा सकता', दत्तात्रेय होसबाले का संदेश
Sun, 22 Feb 2026 09:26 AM IST
पवन पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: पवन पांडेय
Updated Sun, 22 Feb 2026 09:26 AM IST
सार
Dattareya Hosabale: आरएसएस के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने कहा कि अगर समाज हिंदू भावना में जुड़ा रहे तो भारत अजेय रहेगा। इस दौरान उन्होंने कहा कि भारत तकनीक-अर्थव्यवस्था में तेजी से आगे बढ़ रहा है।
विज्ञापन
दत्तात्रेय होसबाले, आरएसएस महासचिव (फाइल)
- फोटो : एएनआई
विस्तार
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने कहा है कि भारत के सामने आजादी के कई दशक बाद दुनिया में सम्मान वापस पाने का स्वर्णिम अवसर आया है। उन्होंने जोर देकर कहा कि जब तक समाज हिंदू भावना में एकजुट रहेगा, तब तक दुनिया की कोई भी ताकत भारत को नुकसान नहीं पहुंचा सकती।
यह भी पढ़ें - Election Commission: एसआईआर के तहत मतदाता सूची में बड़ी सफाई; छह राज्यों में 68 लाख नाम हटे, गुजरात सबसे ऊपर
'हमारे पूर्वजों ने हिंदू धर्म, संस्कृति और समाज की रक्षा के लिए दिए बलिदान'
शनिवार को जयपुर में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए दत्तात्रेय होसबाले ने कहा कि हमारे पूर्वजों ने हिंदू धर्म, संस्कृति और समाज की रक्षा के लिए बड़े-बड़े बलिदान दिए हैं। उन्होंने कहा कि आज भारत तकनीक, विज्ञान और आर्थिक क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है और कई देशों के बराबर पहुंचने की कोशिश कर रहा है। उनके अनुसार, कुछ देश भारत को दबाने की कोशिश कर सकते हैं, लेकिन अगर समाज एकजुट रहा तो भारत को कोई नहीं रोक पाएगा।
विज्ञापन
'हिंदू समाज रहे सतर्क और संगठित'
होसबाले ने यह भी कहा कि आज दुनिया के कई देश तकनीक, उद्योग और आर्थिक ताकत में आगे हैं, लेकिन भारत भी तेजी से उस दिशा में बढ़ रहा है। उन्होंने इसे देश के लिए बड़ा अवसर बताते हुए लोगों से एकता बनाए रखने की अपील की। इसी तरह के विचार हाल ही में आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने भी व्यक्त किए थे। लखनऊ के निराला नगर स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में सामाजिक समरसता कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने हिंदू समाज को सतर्क रहने की बात कही। उन्होंने कहा कि हिंदू समाज को कोई खतरा नहीं है, लेकिन जनसंख्या में गिरावट और लालच या दबाव में होने वाले धर्मांतरण पर चिंता जताई।
यह भी पढ़ें - गुरु-शिष्य का रिश्ता तार-तार: ओडिशा में नाबालिग छात्रा के साथ पांच शिक्षकों ने किया दुष्कर्म, सभी गिरफ्तार
RSS प्रमुख ने घुसैपठ पर जताई थी चिंता
मोहन भागवत ने 'घर वापसी' अभियान को तेज करने और हिंदू धर्म में लौटने वालों की देखभाल करने की बात कही। साथ ही उन्होंने अवैध घुसपैठ पर भी चिंता जताते हुए कहा कि घुसपैठियों की पहचान कर उन्हें बाहर किया जाना चाहिए और उन्हें रोजगार नहीं दिया जाना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि सभी लोग एक ही देश और एक ही मातृभूमि के पुत्र हैं और मूल रूप से सब एक समान हैं। समय के साथ जो भेदभाव पैदा हुआ है, उसे खत्म करना जरूरी है। भागवत के मुताबिक, सनातन विचारधारा समरसता और एकता का संदेश देती है और इसे समझकर ही समाज में भेदभाव खत्म किया जा सकता है।
अन्य वीडियो

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन