{"_id":"699a6f006d4ae42ebf055f6f","slug":"odisha-five-school-teacher-held-for-physical-harassment-13-year-old-girl-news-in-hindi-2026-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुरु-शिष्य का रिश्ता तार-तार: ओडिशा में नाबालिग छात्रा के साथ चार शिक्षकों ने किया दुष्कर्म, सभी गिरफ्तार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
गुरु-शिष्य का रिश्ता तार-तार: ओडिशा में नाबालिग छात्रा के साथ चार शिक्षकों ने किया दुष्कर्म, सभी गिरफ्तार
Sun, 22 Feb 2026 08:23 AM IST
पवन पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, केंद्रपाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, केंद्रपाड़ा
Published by: पवन पांडेय
Updated Sun, 22 Feb 2026 08:23 AM IST
सार
ओडिशा के केंद्रपाड़ा जिले में एक छात्रा के साथ चार शिक्षकों और एक चपरासी ने दुष्कर्म किया है। इस मामले में पिता की शिकायत और जांच के बाद सभी आरोपी शिक्षकों को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं विपक्षी दल बीजेडी ने एसपी से आरोपियों को कड़ी सजा देने की मांग की है।
विज्ञापन
अपराध (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ओडिशा में पांच शिक्षकों ने मर्यादा को तार-तार करते हुए एक नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है। मामले में पुलिस ने बताया कि केंद्रपाड़ा जिले में शनिवार को एक प्राइवेट स्कूल के चार शिक्षकों और एक चपरासी को 13 साल की लड़की के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया।
यह भी पढ़ें - Election Commission: एसआईआर के तहत मतदाता सूची में बड़ी सफाई; छह राज्यों में 68 लाख नाम हटे, गुजरात सबसे ऊपर
पिता की शिकायत पर पांचों आरोपी गिरफ्तार
मामले में एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सातवीं कक्षा की छात्रा के पिता और जिला बाल कल्याण समिति ने राजकनिका पुलिस स्टेशन में अलग-अलग शिकायतें दर्ज कराईं, जिसमें आरोप लगाया गया कि आरोपी शिक्षकों ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया है, जिसके बाद ये गिरफ्तारियां की गईं। अधिकारी के अनुसार, छात्रा के माता-पिता ने जिला बाल कल्याण समिति से संपर्क किया और जानकारी दी कि उनकी बेटी ने शिक्षकों पर लंबे समय तक उसके साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
जिला शिक्षा अधिकारी को अलग से जांच के दिए गए निर्देश
एक अधिकारी ने बताया कि जिला बाल कल्याण समिति ने शुरू में आरोप की जांच की और मामला राजकनिका पुलिस स्टेशन ले आई। वहीं बाल कल्याण समिति की सदस्य स्वागतिका पात्रा ने कहा, '18 फरवरी को शिकायत दर्ज कराई गई थी। 48 घंटे की लंबी जांच के बाद, हमने कानूनी कार्रवाई के लिए मामले को पुलिस के पास भेज दिया।' उन्होंने कहा कि समिति ने जिला शिक्षा अधिकारी को आरोप की अलग से जांच करने का भी निर्देश दिया है।
यह भी पढ़ें - Telangana: कामारेड्डी जाने से पहले तेलंगाना भाजपा प्रमुख नजरबंद, सियासी टकराव तेज
बीजेडी ने दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग की
राजकनिका पुलिस स्टेशन के प्रभारी निरीक्षक संजय मलिक ने कहा, 'दोनों शिकायतों के आधार पर, लड़की का बयान कानूनी नियमों के अनुसार दर्ज किया गया। आरोपी और पीड़िता का मेडिकल टेस्ट हुआ है। शुरुआती जांच के आधार पर आरोपी शिक्षकों को गिरफ्तार कर लिया गया है। आगे की जांच चल रही है।' वहीं, विपक्षी बीजेडी ने केंद्रपाड़ा एसपी को एक ज्ञापन सौंपा और दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग की।
अन्य वीडियो

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन