फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Mumbai ›   Aryan Khan Arrested: Shahrukh's son may get relief, today NCB will not demand to increase custody

Aryan Khan Arrested: शाहरुख के बेटे को मिल सकती है राहत, आज कस्टडी बढ़ाने की मांग नहीं करेगी एनसीबी

Mon, 04 Oct 2021 08:18 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Mon, 04 Oct 2021 08:18 AM IST
सार

आर्यन खान को सीधे न्यायिक हिरासत में भेजा जा सकता है। जहां से उनके वकील जमानत के लिए आवेदन करेंगे। संभव है कि उन्हें यहां से जमानत मिल जाए। 

विज्ञापन
Aryan Khan Arrested: Shahrukh's son may get relief, today NCB will not demand to increase custody
आर्यन खान - फोटो : ANI

विस्तार

मुंबई से गोवा जा रहे क्रूज में ड्रग्स मामले में आरोपी शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को आज राहत मिल सकती है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के अधिकारी आर्यन खान की  हिरासत की अवधि बढ़ाने की मांग नहीं करेंगे। उन्हें सोमवार को न्यायिक हिरासत में भेजा जाएगा, जिसके बाद आर्यन खान के वकील जमानत के लिए आवेदन करेंगे। संभव है कि उन्हें यहीं से जमानत मिल जाए। 

विज्ञापन


रविवार को मुंबई अदालत में किया गया था पेश  
आर्यन खान को रविवार को एनसीबी ने अदालत में पेश किया था, जिसके बाद कोर्ट ने उसे एक दिन की हिरासत में भेज दिया था। पहले खबर थी कि एनसीबी ने आर्यन खान, मुनमुन धमेचा और अरबाज मर्चेंट को पांच अक्तूबर तक हिरासत में मांगा था। एनसीबी का कहना था कि उनके पास पर्याप्त सबूत हैं। बाद में सामने आया कि एनसीबी सोमवार को तीनों को अदालत में पेश करके रिमांड बढ़ाने की मांग कर सकता है। लेकिन अब सामने आ रहा है कि एनसीबी आर्यन खान की हिरासत की अवधि नहीं बढ़ाएगा, उन्हें सीधे न्यायिक हिरासत में भेजा जाएगा। जहां से उन्हें जमानत मिल सकती है।  
विज्ञापन


छापेमारी में बरामद हुए थे ड्रग्स 
शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान पर ड्रग्स के सेवन व खदीर-फरोख्त में शामिल होने का आरोप लगा है। शनिवार को क्रूज पर हुई छापेमारी में एनसीबी को मौके से 13 ग्राम कोकीन, पांच ग्राम एमडी, 21 ग्राम चरस व एमडीएमए की 22 गोलियां बरामद हुई थीं। एनसीबी ने यहां से आठ लोगों को हिरासत में लिया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed