{"_id":"6092e1f57e17e31d004304f6","slug":"arvind-kejriwal-we-are-facing-problems-in-corona-vaccine-campaign-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"अरविंद केजरीवाल ने कहा- दिल्ली में कोरोना वैक्सीन अभियान में आ रही ये अड़चन","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
अरविंद केजरीवाल ने कहा- दिल्ली में कोरोना वैक्सीन अभियान में आ रही ये अड़चन
Wed, 05 May 2021 11:50 PM IST
Amit Mandal
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Amit Mandal
Updated Wed, 05 May 2021 11:50 PM IST
विज्ञापन
अरविंद केजरीवाल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि राजधानी में कोरोना वैक्सीनेशन का कार्यक्रम पूरी सफलता के साथ चल रहा है। युवा तेजी से सामने आ रहे हैं और कोरोना वैक्सीन लगवा रहे हैं। इससे उन्हें कोरोना के खतरे से बचाने में मदद मिल रही है। दिल्ली में सभी वैक्सीन सेंटर ठीक तरीके से चल रहे हैं और जैसे ही वैक्सीन की उपलब्धता सुनिश्चित की जाती है, इसे 24 घंटे चलाने पर भी विचार किया जा सकता है।
विज्ञापन
बुधवार को राधा स्वामी सत्संग ब्यास में बने वैक्सीन सेंटर का जायजा लेने के बाद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली की तैयारियां पूरी हैं। हमने तीन महीने के अंदर पूरी दिल्ली को वैक्सीन लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया था। लेकिन वैक्सीन की उत्पादकता सीमित होने के कारण इसकी उपलब्धता में बाधा आ रही है। अगर उन्हें पर्याप्त मात्रा में वैक्सीन मिलती तो तीन महीने के अंदर सबको वैक्सीन लगाने का लक्ष्य हासिल किया जा सकता था।
विज्ञापन
सीएम ने कहा कि कोरोना मरीजों के इलाज में ऑक्सीजन की कमी बड़ी बाधा बनकर सामने आ रही है। लेकिन सुप्रीम कोर्ट और दिल्ली हाई कोर्ट ने इस मामले में कड़ा रुख अपनाया है और केंद्र सरकार को दिल्ली को आवश्यक ऑक्सीजन की सप्लाई जल्द से जल्द सुनिस्छित करने को कहा है। उन्होंने कहा कि दिल्ली के कई अस्पतालों में भी ऑक्सीजन प्लांट लगाये जा रहे हैं। उम्मीद है कि जल्दी से जल्दी यह समस्या बहुत जल्दी पूरी हो जाएगी।
विज्ञापन