फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Arvind Kejriwal: Retired police officers write letter to President against Delhi CM Kejriwal

Arvind Kejriwal: दिल्ली सीएम के खिलाफ राष्ट्रपति से शिकायत, पुलिस बलों से आपत्तिजनक व्यवहार करने का आरोप

Tue, 20 Sep 2022 07:59 PM IST
Harendra Chaudhary डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Tue, 20 Sep 2022 07:59 PM IST
सार

Arvind Kejriwal: अधिकारियों ने आरोप लगाया है कि अरविंद केजरीवाल का यह व्यवहार केवल गुजरात में ही नहीं दिखा है। इसके पहले 2017 में वे पंजाब पुलिस पर भी इसी तरह अपनी सुरक्षा को लेकर आपत्तिजनक बयानबाजी कर चुके हैं...

विज्ञापन
Arvind Kejriwal: Retired police officers write letter to President against Delhi CM Kejriwal
Delhi CM Arvind Kejriwal arguing with Gujarat Cops - फोटो : Agency (File Photo)

विस्तार

देश के विभिन्न राज्यों के पूर्व पुलिस अधिकारियों ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ राष्ट्रपति से शिकायत की है। 30 वरिष्ठ पूर्व पुलिस अधिकारियों ने राष्ट्रपति को पत्र लिखकर आरोप लगाया है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल अपने चुनावी दौरों में सुरक्षा की दृष्टि से आपत्तिजनक व्यवहार करते हैं, जिससे उन्हें उचित सुरक्षा मुहैया कराना मुश्किल हो जाता है, लेकिन बाद में वे इसी आधार पर पुलिस बलों की आलोचना करते हैं जिससे जवानों के मनोबल पर नकारात्मक असर पड़ता है।

विज्ञापन

पूर्व डीजीपी जम्मू-कश्मीर एसपी वैद, पूर्व डीजीपी महाराष्ट्र प्रवीण दीक्षित और उनके अन्य साथियों ने कहा है कि केजरीवाल ने अपनी हाल ही की गुजरात चुनावी यात्रा के दौरान एक व्यक्ति के घर भोजन करने का कार्यक्रम बनाया। इस दौरान उन्होंने सुरक्षा निर्देशों का पालन किए बिना राजनीतिक कार्यक्रम किया। इससे उनकी सुरक्षा को गंभीर खतरा पैदा हो सकता था। आरोप है कि चेतावनी देने के बाद भी केजरीवाल लापरवाही बरतते हैं जिससे सुरक्षा एजेंसियों की जिम्मेदारी बढ़ जाती है। बाद में अरविंद केजरीवाल ने अपनी सुरक्षा पर लापरवाही बरतने के लिए उसी गुजरात पुलिस पर आरोप भी लगा दिया। इसे जवानों के मनोबल को गिराने वाला बताया गया है।

विज्ञापन

अधिकारियों ने आरोप लगाया है कि अरविंद केजरीवाल का यह व्यवहार केवल गुजरात में ही नहीं दिखा है। इसके पहले 2017 में वे पंजाब पुलिस पर भी इसी तरह अपनी सुरक्षा को लेकर आपत्तिजनक बयानबाजी कर चुके हैं। दिल्ली पुलिस के जवानों के लिए भी वे आपत्तिजनक शब्दों का उपयोग कर चुके हैं। अधिकारियों ने कहा है कि अरविंद केजरीवाल की इस तरह की कोशिशों पर रोक लगाई जानी चाहिए क्योंकि इससे पुलिस बल के जवानों का मनोबल गिरता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed