फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Arvind Kejriwal demands free electricity up to 300 units in Goa

Goa: अरविंद केजरीवाल की मांग- गोवा में 300 यूनिट तक मुफ्त मिले बिजली, दिल्ली-पंजाब मॉडल लागू हो

Fri, 12 Jun 2026 09:14 PM IST
Rahul Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: Rahul Kumar Updated Fri, 12 Jun 2026 09:14 PM IST
विज्ञापन
Arvind Kejriwal demands free electricity up to 300 units in Goa
अरविंद केजरीवाल - फोटो : x/aap

आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने गोवा में बिजली दरों को लेकर भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने सोशल मीडिया मंच एक्स पर कहा कि गोवा में देश की सबसे ऊंची बिजली दरों में से एक लागू है, जिससे लोग काफी नाराज हैं। केजरीवाल ने दावा किया कि भाजपा के एक मंत्री ने भी इस बात को स्वीकार किया है।

विज्ञापन


उन्होंने मांग की कि दिल्ली और पंजाब की तरह गोवा में भी प्रत्येक परिवार को 300 यूनिट तक घरेलू बिजली मुफ्त दी जाए। केजरीवाल ने कहा कि आम लोगों को बढ़ती बिजली दरों से राहत देने के लिए सरकार को यह कदम उठाना चाहिए। मुफ्त बिजली के अलावा उन्होंने गोवा में हर परिवार के लिए 10 लाख रुपये तक के मुफ्त स्वास्थ्य बीमा और महिलाओं के लिए प्रतिमाह 1000 रुपये की सम्मान राशि का भी वादा किया है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed