फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Arvind Kejriwal called the 'Chief Minister Health Scheme' an important step; Chief Minister was praised a lot

Arvind Kejriwal: केजरीवाल ने ‘मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना’ को महत्वपूर्ण कदम बताया; मुख्यमंत्री को जमकर सराहा

Tue, 08 Jul 2025 10:45 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Tue, 08 Jul 2025 10:45 PM IST
सार

अरविंद केजरीवाल ने इस ऐतिहासिक दिन के लिए लोगों को बधाई दी और कहा कि केवल एक ईमानदार सरकार ही आम आदमी की भलाई के बारे में सोचती है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार ने जनता पर कोई नया टैक्स नहीं लगाया, बल्कि जनता के पैसों की चोरी को रोका है और उन पैसों को विकास और जनकल्याण पर खर्च किया जा रहा है।

विज्ञापन
Arvind Kejriwal called the 'Chief Minister Health Scheme' an important step; Chief Minister was praised a lot
अरविंद केजरीवाल - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को कहा कि मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना लोगों को एक पैसे खर्च किए बिना सभी स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक अहम कदम है। चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना की शुरुआत के अवसर पर आयोजित एक सभा को संबोधित करते हुए केजरीवाल ने कहा कि यह कार्य 50 वर्ष पहले ही हो जाना चाहिए था, लेकिन दुर्भाग्यवश यह देश पर राज करने वालों के एजेंडे में कभी नहीं रहा। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी ने हमेशा लोगों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने पर ध्यान केंद्रित किया है, ताकि वे जीवन में सफलता प्राप्त कर सकें।

विज्ञापन


अरविंद केजरीवाल ने कहा कि देश को विश्वगुरु बनाने का दावा करने वालों ने आज तक देश को इन बुनियादी सुविधाओं से वंचित रखा, जिस कारण देश पीछे रह गया। सिंगापुर, जापान, जर्मनी जैसे देशों का उदाहरण देते हुए केजरीवाल ने कहा कि इन देशों ने शिक्षा और स्वास्थ्य पर जोर दिया, इसी कारण वे आज सफल हैं। उन्होंने कहा कि ‘आप’ की ओर से किया जा रहा यह कार्य वास्तव में राष्ट्र निर्माण का असली काम है।
विज्ञापन


एक उदाहरण स्वरूप उन्होंने बताया कि राज्य सरकार के कठोर प्रयासों के कारण भारत सरकार के नेशनल अचीवमेंट सर्वे में पंजाब शिक्षा के मामले में पहले स्थान पर रहा है, जबकि वर्ष 2017 में पंजाब का स्थान 17वां था। केजरीवाल ने बताया कि राज्य सरकार ने शिक्षा, स्वास्थ्य और विकास जैसे हर क्षेत्र में नई इबारत लिखी है। पंजाब में अब तक 881 आम आदमी क्लिनिक खोले जा चुके हैं, जो सभी को मुफ्त इलाज उपलब्ध करवा रहे हैं, और जल्द ही 200 और क्लिनिक समर्पित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि अब राज्य में मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना शुरू की जा रही है, जो 2 अक्तूबर से लागू होगी। इसके बाद नामांकन के लिए कैंप लगाए जाएंगे। केजरीवाल ने कहा कि यह योजना सभी नागरिकों को स्वास्थ्य सेवाओं की गारंटी देगी और हर परिवार को 10 लाख रुपए तक का कैशलेस इलाज मिल सकेगा।

अरविंद केजरीवाल ने इस ऐतिहासिक दिन के लिए लोगों को बधाई दी और कहा कि केवल एक ईमानदार सरकार ही आम आदमी की भलाई के बारे में सोचती है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार ने जनता पर कोई नया टैक्स नहीं लगाया, बल्कि जनता के पैसों की चोरी को रोका है और उन पैसों को विकास और जनकल्याण पर खर्च किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना के अंतर्गत पंजाब देश का पहला राज्य बन गया है, जहां हर परिवार को 10 लाख रुपए तक का कैशलेस इलाज मिल सकेगा। पहले यह सीमा 5 लाख रुपए थी, जिसे अब दोगुना कर दिया गया है। केजरीवाल ने कहा कि पंजाब अब देश का पहला राज्य बन गया है, जहाँ नागरिकों को मुफ्त स्वास्थ्य सेवा, शिक्षा, बिजली और बस यात्रा मिल रही है।

महान गुरुओं के "सरबत दा भला" के संदेश पर चलते हुए पंजाब सरकार ने समाज के सभी वर्गों की भलाई के लिए कदम उठाए हैं। इस योजना के अंतर्गत कोई भी नागरिक चाहे वह सरकारी कर्मचारी हो या पेंशनर मुफ्त स्वास्थ्य सेवा का हकदार होगा। इस योजना में कोई आय सीमा नहीं है। पहले केवल चयनित परिवार ही 5 लाख रुपए तक के इलाज के पात्र थे, लेकिन अब राज्य के सभी नागरिक इस योजना के दायरे में हैं।


उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य कार्ड सेवा केंद्रों पर बनवाए जा सकेंगे। इसके अलावा आधार कार्ड या वोटर कार्ड के माध्यम से ऑनलाइन पंजीकरण के जरिए भी कार्ड बनाए जा सकते हैं। केजरीवाल ने कहा कि योजना के तहत कोई भी नागरिक किसी भी सरकारी या सूचीबद्ध निजी अस्पताल में मुफ्त इलाज प्राप्त कर सकता है। अब राज्य का कोई भी नागरिक वित्तीय तंगी के कारण इलाज से वंचित नहीं रहेगा। उन्होंने यह भी कहा कि पंजाब सरकार आने वाले समय में भी इसी तरह जनहितैषी और विकासोन्मुख पहलकदमियां जारी रखेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed