{"_id":"65a232b6fa5a7b32b503e757","slug":"arunachal-pradesh-six-nscn-im-militants-arrested-in-longding-district-with-arms-2024-01-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Arunachal Pradesh: लॉन्गडिंग जिले में NSCN-IM के छह उग्रवादी गिरफ्तार, हथियार और गोल-बारूद बरामद","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Arunachal Pradesh: लॉन्गडिंग जिले में NSCN-IM के छह उग्रवादी गिरफ्तार, हथियार और गोल-बारूद बरामद
Sat, 13 Jan 2024 12:37 PM IST
श्वेता महतो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ईटानगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ईटानगर
Published by: श्वेता महतो
Updated Sat, 13 Jan 2024 12:37 PM IST
सार
अरुणाचल प्रदेश के लॉन्गडिंग जिले में छह उग्रवादियों को गिरफ्तार किया गया। अर्धसैनिक बल और स्थानीय पुलिस की संयुक्त अभियान के तहत उन्हें हथियार और गोला-बबारूद के साथ पकड़ा गया है।
विज्ञापन
हथकड़ी
विस्तार
अरुणाचल प्रदेश के लॉन्गडिंग जिले में सुरक्षाबलों ने एनएससीएन-आईएम के छह उग्रवादियों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से हथियार और गोला बारूद भी बरामद किया गया। गुरुवार को अर्धसैनिक बलों और लॉन्गडिंग पुलिस की संयुक्त अभियान के तहत उग्रवादियों को पकड़ा गया।
उग्रवादियों ने अत्याधुनिक हथियार रखने का किया खुलासा
पूछताछ के दौरान गिरफ्तार कैडरों ने नोकनू और खासा गांव के बीच एक ठिकाने में अत्याधुनिक हथियार होने का खुलासा किया। इलाके की तलाशी लेने के बाद तीन एमक्यू असॉल्ट राइफलें, डेटोनेटर, मोबाइल फोन समेत अन्य कई चीजें जब्त की गई। लॉन्गडिंग पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है।
गिरफ्तार उग्रवादियों की पहचान वांचो क्षेत्र वांगपांग वांग्सा, मेजर पंसा, कप्तान मिकगम, सार्जेंट थांगवांग, कप्तान अलुंग न्गोदाम और लांस कॉर्पोरल जामगांग गैंगसा के तौर पर की गई है। गैंगसा ईस्टर्न नागा नेशनल गवर्नमेंट संगठन का पूर्व कैडर है। उसने एक जुलाई 2021 में सरेंडर किया था। जांच के दौरान मालूम चला कि गिरफ्तार कैडर कई विभागों के प्रमुख को जबरन वसूली नोट भेज रहे थे।