फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Arunachal Pradesh Police busts interstate prostitution racket, five govt officers among 21 held

Arunachal Pradesh: अंतरराज्यीय वेश्यावृत्ति गिरोह का भंडाफोड़, पांच सरकारी अधिकारियों सहित 21 गिरफ्तार

Thu, 16 May 2024 05:00 AM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ईटानगर (अरुणाचल प्रदेश)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ईटानगर (अरुणाचल प्रदेश) Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Thu, 16 May 2024 05:00 AM IST
सार

अरुणाचल प्रदेश पुलिस ने ईटानगर में अंतरराज्यीय सेक्स रैकेट गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने कुल 21 लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनमें पांच सरकारी अधिकारी भी शामिल हैं। इसके अलावा पुलिस ने 10-15 साल की पांच नाबालिग लड़कियों को आरोपियों के चंगुल से बचाया है।

विज्ञापन
Arunachal Pradesh Police busts interstate prostitution racket, five govt officers among 21 held
प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अरुणाचल प्रदेश के ईटानगर में पुलिस ने अंतरराज्यीय सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने पांच सरकारी अधिकारियों सहित कुल 21 लोगों को गिरफ्तार किया है। वहीं, 10-15 साल की पांच नाबालिग लड़कियों को आरोपियों के चंगुल से बचाया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार सरकारी अधिकारियों में एक पुलिस उपाधीक्षक और स्वास्थ्य सेवाओं के एक उप निदेशक शामिल हैं। 

विज्ञापन

 
ईटानगर पुलिस अधीक्षक (एसपी) रोहित राजबीर सिंह ने बुधवार को बताया कि ईटानगर में ब्यूटी पार्लर चलाने वाली दो बहनें पड़ोसी राज्य असम के धेमाजी से नाबालिगों की तस्करी करके ले जा रही थीं। पुलिस को इनपुट मिला था कि चिंपू में नाबालिग लड़कियों से जुड़ा एक सेक्स रैकेट सक्रिय है। जिसके बाद राजधानी पुलिस ने चार मई को दोनों महिलाओं के आवास पर छापा मारकर दो नाबालिग लड़कियों को बचाया। नाबालिग लड़कियों ने खुलासा किया कि उन्हें दो बहनें धेमाजी से ईटानगर लेकर आई थीं। दोनों बहनों द्वारा उन्हें वेश्यावृत्ति में धकेल दिया गया।  

विज्ञापन

ईटानगर पुलिस स्टेशन में केस दर्ज कर शुरू की जांच 
एसपी ने बताया कि नाबालिग लड़कियों की शिकायत के आधार पर ईटानगर महिला पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। साथ ही बाल कल्याण समिति (सीडब्ल्यूसी) को सूचित किया गया। जांच में पता चला कि धेमाजी से तस्करी करके लाई गईं दो और नाबालिग लड़कियां एक महिला की हिरासत में हैं, जिन्हें बाद में बचा लिया गया।  

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने नाबालिगों को आश्रय गृह भेजा 
एसपी रोहित ने बताया कि सेक्स रैकेट में शामिल सभी महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, बचाई गई नाबालिग लड़कियों को आश्रय गृह में भेजा गया है, जहां उन्हें चिकित्सा और मानसिक स्वास्थ्य देखभाल मिल रही है।  

लॉज में छापेमारी कर नाबालिग लड़की को किया बरामद 
एसपी ने बताया कि जांच के दौरान पता चला कि आरोपियों ने एक और नाबालिग लड़की की तस्करी की है। जिसके आधार पर 11 मई को चिंपू में चिड़िया घर रोड पर एक लॉज में छापेमारी की गई, जहां से नाबालिग लड़की को बरामद किया। वहीं, पुलिस ने तीन दलाल और तीन यौन हमलावरों सहित कुल छह आरोपियों को गिरफ्तार किया। उन्होंने बताया कि सेक्स रैकेट में शामिल 10 और 11 ग्राहकों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें पांच सरकारी अधिकारी भी शामिल हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed