फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Arunachal Pradesh mountaineer went missing satellite did not help foot squad was stopped

Mountaineer: अरुणाचल के लापता पर्वतारोही, सैटेलाइट से भी नहीं मिली मदद, पैदल दस्ते को रोका

Tue, 06 Sep 2022 01:22 AM IST
देव कश्यप एन. अर्जुन, ईटानगर।
एन. अर्जुन, ईटानगर। Published by: देव कश्यप Updated Tue, 06 Sep 2022 01:22 AM IST
सार

ईस्ट कामेंग के डीसी प्रभिमल अभिषेक पोलुमाटला ने वेओ गांव पहुंच कर स्थिति का जायजा लेने के बाद देर रात जिला मुख्यालय लौटकर बताया कि जिला प्रशासन ने रीजनल रिमोट सेंसिंग सेंटर (एनआरएससी) और नॉर्थईस्ट स्पेस एप्लीकेशन सेंटर (एनईएसएसी) से सेटेलाइट इमेज के लिए संपर्क किया लेकिन 17 से 31 अगस्त तक का कोई डाटा नहीं मिल पाया।

विज्ञापन
Arunachal Pradesh mountaineer went missing satellite did not help foot squad was stopped
ईस्ट कामेंग के डीसी प्रभिमल अभिषेक पोलुमाटला लापता पर्वतारोही के परिजनों के साथ। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पिछले बीस दिनों से लापता अरुणाचल प्रदेश के पहले माउंट एवरेस्ट फतह करने वाले पर्वतारोही तापी म्रा और उनके सहयोगी को खोजने के लिए सैटेलाइट की मदद की कोशिश की गई लेकिन यहां से भी कोई मदद नहीं मिली। इस बीच, भारी बारिश के कारण नदियां ऊफान पर हैं, जिसके कारण पैदल दस्ते को रोकना पड़ा। सोमवार को ईस्ट कामेंग के डीसी खुद वेओ गांव पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। सोमवार को तापी म्रा और निको दाउ के परिजन भी वेओ गांव पहुंचे।

विज्ञापन


ईस्ट कामेंग के डीसी प्रभिमल अभिषेक पोलुमाटला ने वेओ गांव पहुंच कर स्थिति का जायजा लेने के बाद देर रात जिला मुख्यालय लौटकर बताया कि जिला प्रशासन ने रीजनल रिमोट सेंसिंग सेंटर (एनआरएससी) और नॉर्थईस्ट स्पेस एप्लीकेशन सेंटर (एनईएसएसी) से सेटेलाइट इमेज के लिए संपर्क किया लेकिन 17 से 31 अगस्त तक का कोई डाटा नहीं मिल पाया। एक सितंबर की जो तस्वीर मिली है, वह पूरी तरह से धूंधली है।
विज्ञापन

 

उन्होंने बताया कि नदियों के ऊफान के कारण पैदल दस्ते को तुरंत रोकना पड़ा। क्योंकि नदियों में पानी बहुत ही तेज बहाव के साथ बह रहा है। नदियों को पार करना खतरे से खाली नहीं है। अगर सेना के जवान नदी पार कर भी लेते हैं, बाकी चीजों का सप्लाई चेन टूट जाएगा। उन्होंने कहा कि मौसम ठीक होने पर ही पैदल दस्ता आगे बढ़ पाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी ओर, सर्च ऑपरेशन के लिए सेना के चार हैलिकॉप्टर तैनात किए गए हैं लेकिन मौसम खराब मौसम के कारण सोमवार को भी हैलिकॉप्टर उड़ान नहीं भर पाए। जैसे ही मौसम ठीक होगा, ये हैलिकॉप्टर पर्वतारोहियों को खोजने निकल पड़ेंगे।


इस बीच, सोमवार को दोनों पर्वतारोहियों के परिजन भी वेओ गांव पहुंचे और हालात को नजदीक से देखा। उल्लेखनीय है कि तापी (37) अरुणचल प्रदेश की ऊंची चोटियों में से एक माउंट क्यारीसाटम (6890 मीटर) पर चढ़ाई के आधिकारिक मिशन पर थे। तापी म्रा ने 21 मई 2009 को दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट पर चढ़ाई की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed