{"_id":"6255b7cae321a33a590dbf27","slug":"arunachal-pradesh-jyotiraditya-scindia-along-with-kiren-rijiju-flagged-off-the-first-made-in-india-dornier-228-passenger-aircraft-in-pasighat","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वदेशी विमान: डिब्रूगढ़ से पासीघाट के बीच डोर्नियर की पहली व्यावसायिक उड़ान, सिंधिया-रिजिजू भी रहे मौजूद","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
स्वदेशी विमान: डिब्रूगढ़ से पासीघाट के बीच डोर्नियर की पहली व्यावसायिक उड़ान, सिंधिया-रिजिजू भी रहे मौजूद
Tue, 12 Apr 2022 11:02 PM IST
अभिषेक दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, डिब्रगूढ़/इटानगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, डिब्रगूढ़/इटानगर
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Tue, 12 Apr 2022 11:02 PM IST
सार
अलायंस एयर ने सरकारी स्वामित्व वाली हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) के साथ फरवरी में दो 17-सीटों वाले डोर्नियर 228 विमानों को पट्टे पर लेने के लिए करार किया था।
विज्ञापन
Aircraft
- फोटो : ANI
विस्तार
अलायंस एयर के स्वदेश निर्मित डोर्नियर-228 विमान ने मंगलवार को असम के डिब्रूगढ़ और अरुणाचल प्रदेश के पासीघाट मार्ग पर अपनी पहली व्यावसायिक उड़ान भरी। विमान में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और किरेन रिजिजू भी सवार थे।
विज्ञापन
सार्वजनिक क्षेत्र की अलायंस एयर देश की पहली वाणिज्यिक एयरलाइन बन गई है, जिसने नागरिक परिचालन के लिए देश में बने विमान का इस्तेमाल किया है। डोर्नियर-228 विमानों का उपयोग अब तक केवल सशस्त्र बल ही करते थे।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि अलायंस एयर ने सरकारी स्वामित्व वाली हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) के साथ फरवरी में दो 17-सीटों वाले डोर्नियर 228 विमानों को पट्टे पर लेने के लिए करार किया था। एयरलाइन को अपना पहला डोर्नियर 228 विमान सात अप्रैल को मिला था।18 अप्रैल से डिब्रूगढ़-पासीघाट-लीलाबाड़ी-डिब्रूगढ़ मार्ग पर नियमित उड़ानों संचालन शुरू होगा। बाद में इसकी सेवाएं अरुणाचल प्रदेश में बढ़ाकर तेजू, मेचुका, जीरो और टुटिंग से डिब्रूगढ़ तक की जाएगी। इसका परिचालन उड़ान योजना के तहत होगा।
विज्ञापन
मारन और काल एयरवेज को कुछ ब्याज दे स्पाइसजेटः सुप्रीम कोर्ट
दूसरी ओर, सुप्रीम कोर्ट ने शेयर अंतरण मामले में ब्याज भुगतान से जुड़े विवाद के समाधान के लिए मंगलवार को सस्ती विमानन सेवाएं देने वाली एयरलाइन स्पाइसजेट को मीडिया उद्यमी कलानिधि मारन एवं काल एयरवेज को कुछ ब्याज देने को कहा। मुख्य न्यायाधीश एन वी रमण और न्यायमूर्ति कृष्ण मुरारी एवं न्यायमूर्ति हिमा कोहली की पीठ ने इस मामले की सुनवाई करते हुए स्पाइसजेट के वकील मुकुल रोहतगी से कहा कि उसे कुछ ब्याज देना चाहिए। आप उनसे कुछ ब्याज देने के बारे में पूछें। इस पर रोहतगी ने पीठ से मामले के निपटान या इसपर बहस के लिए कुछ वक्त देने की मांग की। फिर अगली सुनवाई के लिए 18 अप्रैल की तारीख मुकर्रर कर दी गई।