Arunachal Pradesh: बीआरओ ने चीनी सीमा तक बनाई सड़क, मुख्यमंत्री ने दी बधाई
बीआरओ की इस सफलता पर अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने बीआरओ को बधाई दी है। बीआरओ ने जानकारी दी कि जिले में एलएसी से लगी सीमा चौकी माजा तक सड़क का निर्माण पूरा किया गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
तवांग में चीनी सीमा के पास हुई तनातनी के बीच अरुणाचल प्रदेश से एक अच्छी खबर आ रही है। सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) ने यहां सुदूर ऊपरी सुबनसिरी जिले में वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) के पास एक सीमा चौकी तक सड़क का निर्माण पूरा करने में सफलता हासिल कर ली है। बीआरओ के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
बीआरओ की इस सफलता पर अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने बीआरओ को बधाई दी है। बीआरओ ने जानकारी दी कि जिले में एलएसी से लगी सीमा चौकी माजा तक सड़क का निर्माण पूरा किया गया है। माजा सीमा चौकी पर 1962 के भारत-चीन युद्ध के दौरान भीषण लड़ाई हुई थी। बीआरओ ने इसकी जानकारी देते हुए ट्वीट किया, परियोजना अरुणांक ने एक निष्ठ और समर्पण के साथ अथक परिश्रम करते हुए अरुणाचल प्रदेश में सड़क टीसीसी-माजा पर उत्तरी सीमाओं के साथ एक रणनीतिक स्थान माजा से कनेक्टिविटी हासिल की। यह बीआरओ के कर्मयोगियों के कारण संभव हुआ।
बीआरओ के प्रोजेक्ट अरुणांक के मुख्य अभियंता ब्रिगेडियर अनिरुद्ध एस कंवर, साइट ऑफिसर कैप्टन सत्यम, लेफ्टिनेंट कर्नल अभिमन्यु कादियान और 23 बीआरटीएफ कमांडर नागराज कुमार को लेकर एक ट्रक इसी बुधवार को माजा पहुंचा। बीआरओ के अतिरिक्त महानिदेशक (पूर्व) पी के एच सिंह ने भी इस उपलब्धि के लिए टीम को बधाई दी।