फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Arunachal Pradesh: all but one congress MLA including Chief Minister joined PPA

अरुणाचल में सीएम सहित 44 विधायक दूसरे दल में शामिल, कांग्रेस ने मोदी को ठहराया जिम्मेदार

Sat, 17 Sep 2016 05:16 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Sat, 17 Sep 2016 05:16 AM IST
विज्ञापन
Arunachal Pradesh: all but one congress MLA including Chief Minister joined PPA
अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू
अरुणाचल प्रदेश में कांग्रेस को आज एक बड़ा झटका लगा जब उसके केवल एक विधायक को छोड़कर मुख्यमंत्री पेमा खांडू सहित इसके सभी विधायक पीपुल्स पार्टी ऑफ अरुणाचल प्रदेश (पीपीए) में शामिल हो गए। इससे अरुणाचल में एक बार फिर कांग्रेस सरकार मुश्किल में पड़ गई है।
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक दो महीने पहले मुख्यमंत्री बने खांडू, कांग्रेस के 43 विधायकों के साथ पीपीए में शामिल हो गए जिससे यह सरकार लगभग पीपीए सरकार में तब्दील हो गई है। 
विज्ञापन


दो महीने पहले सुप्रीम कोर्ट से कांग्रेस सरकार की बहाली के घटनाक्रम के बाद खांडू राज्य के मुख्यमंत्री बने थे। कांग्रेस के साथ अब केवल एक विधायक नबाम तुकी बचे हैं । बता दें कि कांग्रेस ने पार्टी में बगावत को नियंत्रित करने के प्रयास के तहत जुलाई में तुकी की जगह खांडू को मुख्यमंत्री बनाया था ।
विज्ञापन
विज्ञापन

60 सदस्यीय विधानसभा में थे कांग्रेस के कुल 46 विधायक

Arunachal Pradesh: all but one congress MLA including Chief Minister joined PPA
अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू
अरुणाचल प्रदेश में 60 सदस्यों वाली विधानसभा में कांग्रेस के 46 विधायक हैं और इनमें से 42 विधायकों ने पार्टी छोड़ दी है। वहीं भाजपा के पास 11 विधायक हैं। पेमा खांडू पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत दोरजी खांडू के बेटे हैं।

अब देखना यह होगा कि पीपीए, 11 विधायकों वाली भाजपा के साथ जाती है या नहीं । राज्य की 60 सदस्यीय विधानसभा में कांग्रेस के 47 विधायक थे, भाजपा के 11 और दो निर्दलीय विधायक हैं । कांग्रेस के दो विधायकों की स्थिति के बारे में अभी फैसला होना बाकी है जिन्होंने हालिया राजनीतिक घटनाक्रम से पहले इस्तीफा दे दिया था । 

राज्य में राजनीतिक सरगर्मियों के चलते जनवरी 2016 में तुकी सरकार गिर गई, राज्य में राष्ट्रपति शासन लगा और कुछ समय के लिए दिवंगत कलिखो पुल की सरकार बनी। कांग्रेस विधायक पुल ने पिछले महीने आत्महत्या कर ली थी । उन्हें उच्चतम न्यायालय के आदेश के बाद जुलाई में मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ा था ।

अरुणाचल में हुआ डेमोक्रेटिक फ्रॉड : कांग्रेस

Arunachal Pradesh: all but one congress MLA including Chief Minister joined PPA

अरुणाचल प्रदेश में एक विधायक को छोड़ सभी के भाजपा समर्थित पीपीए में शामिल हो जाने को कांग्रेस ने डेमोक्रेटिक फ्रॉड की संज्ञा दी है। कांग्रेस ने इसके लिए सीधे तौर पर प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को जिम्मेदार ठहराया है।

कांग्रेस का कहना है कि अनैतिक ढंग से बार-बार कोशिश कर जनता के विश्वास को तोड़ लोकतंत्र की हत्या हुई है। कांग्रेस में पूर्वोत्तर के प्रभारी सीपी जोशी का कहना कि केंद्र सरकार और भाजपा ने मसल और मनी पावर का इस्तेमाल कर कांग्रेस विधायकों को जबरन ऐसा करने पर मजबूर किया है। केंद्र सरकार ने ऐसा करके सुप्रीम कोर्ट को भी मैसेज दिया है।

क्योंकि सुप्रीम कोर्ट ने निर्णय के बाद ही वहां फिर से सरकार का गठन हुआ था। भाजपा ने राज्य में विकास का दबाव बनाकर के चुनी हुई सरकारों के साथ ऐसा करने से संसदीय लोकतंत्र नहीं रहेगा। जोशी का कहना है कि वहां की सरकार को केंद्र सरकार से फंड नहीं मिल रहे थे। दबाव की राजनीति और अनैतिक तरीके से भाजपा वहां अपनी विचारधारा थोपकर खुद को मजबूत दिखाना चाहती है। 

भाजपा का कोई हाथ नहीं : रिजिजू

Arunachal Pradesh: all but one congress MLA including Chief Minister joined PPA
किरण रिजिजू - फोटो : ANI

केंद्रीय गृह राज्य मंत्री किरन रिजिजू ने अरुणाचल में राजनीतिक संकट के लिए कांग्रेस के अंदरुनी कलह को जिम्मेदार ठहराया है। अरुणाचल प्रदेश से ताल्लुक रखने वाले रिजिजू ने कहा कि राज्य के मौजूदा राजनीतिक घटनाक्रम में भाजपा का कोई हाथ नहीं है। दरअसल कांग्रेस के  विधायक अपने नेतृत्व से नाराज थे। इसी वजह से टुकी को छोड़ कर सभी पीपीए में चले गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed