अरुण जेटली की पहली पुण्यतिथि : पीएम मोदी ने कहा, मुझे अपने दोस्त की बहुत याद आती है
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा के दिग्गज नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली की आज पहली पुण्यतिथि है। ठीक एक साल पहले आज ही के दिन उन्होंने दुनिया को अलविदा कहा था। जेटली की पहली पुण्यतिथि पर भाजपा नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित कई नेताओं ने उन्हें ट्वीट कर याद किया। पीएम मोदी ने कहा, मुझे अपने दोस्त की बहुत याद आती है।
प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट कर कहा, 'इस दिन, पिछले साल हमने श्री अरुण जेटली जी को खो दिया था। मुझे अपने दोस्त की बहुत याद आती है। अरुण जी ने लगन से भारत की सेवा की। उनकी बुद्धि, कानूनी कौशल और व्यक्तित्व महान था।'
On this day, last year, we lost Shri Arun Jaitley Ji. I miss my friend a lot.
— Narendra Modi (@narendramodi) August 24, 2020
Arun Ji diligently served India. His wit, intellect, legal acumen and warm personality were legendary.
Here is what I had said during a prayer meeting in his memory. https://t.co/oTcSeyssRk
गृह मंत्री ने ट्वीट कर कहा, 'अरुण जेटली जी एक उत्कृष्ट राजनीतिज्ञ, विपुल वक्ता और एक महान इंसान थे, जिनकी भारतीय राजनीति में कोई समानता नहीं थी। वह बहुआयामी और मित्रों के मित्र थे। जो हमेशा अपनी विशाल विरासत, परिवर्तनकारी दृष्टि और देशभक्ति के लिए याद किए जाएंगे।'
Remembering Arun Jaitley ji, an outstanding politician, prolific orator and a great human being who had no parallels in Indian polity. He was multifaceted and a friend of friends, who will always be remembered for his towering legacy, transformative vision and devotion to nation.
— Amit Shah (@AmitShah) August 24, 2020
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने ट्वीट कर जेटली को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा, 'प्रखर नेता, विचारक, पद्म भूषण से सम्मानित पूर्व वित्त मंत्री स्व. श्री अरुण जेटली जी की प्रथम पुण्यतिथि पर उन्हें शत् शत् नमन। राष्ट्र निर्माण में उनकी जनकल्याणकारी नीतियों एवं योजनाओं का अप्रतिम योगदान सदैव याद किया जाएगा।'
प्रखर नेता, विचारक, पद्म भूषण से सम्मानित पूर्व वित्त मंत्री स्व. श्री अरुण जेटली जी की प्रथम पुण्यतिथि पर उन्हें शत् शत् नमन। राष्ट्र निर्माण में उनकी जनकल्याणकारी नीतियों एवं योजनाओं का अप्रतिम योगदान सदैव याद किया जाएगा। pic.twitter.com/mYkrxfJVA5
— Jagat Prakash Nadda (@JPNadda) August 24, 2020
भाजपा ने अपने आधिकारिक ट्वीटर हैंडल से ट्वीट कर पूर्व केंद्रीय मंत्री को याद किया। भाजपा ने ट्वीट किया, 'प्रतिष्ठित विद्वान, संचालक, वकील, प्रशासक और पूर्व केंद्रीय मंत्री, पद्म विभूषण श्री अरुण जेटली को उनकी पहली पुण्यतिथि पर हार्दिक श्रद्धांजलि। विविध क्षेत्रों में शानदार ज्ञान और अनुकरणीय योगदान की उनकी विरासत भविष्य की पीढ़ियों को प्रेरित करेगी।'
Heartfelt tributes to the distinguished scholar, orator, lawyer, administrator and former Union Minister, Padma Vibhushan Shri Arun Jaitley on his first Punyatithi.
— BJP (@BJP4India) August 24, 2020
His legacy of brilliant knowledge and exemplary contributions in diverse fields will inspire future generations. pic.twitter.com/UJrga9BEZa
जेटली का निधन राजनीतिक जगत सहित देश के लिए एक झटके की तरह था, क्योंकि निधन से कुछ महीनों पहले तक वह राजनीति में खासा सक्रिय थे। उनके वित्त मंत्री रहने के दौरान ही देश में जीएसटी लाया गया।