फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   around 36 students trapped in theni forest fire, 4 died and 15 rescued

तमिलनाडु: जंगल में लगी आग में मरने वालों की संख्या बढ़कर 9 हुई, 27 को बचाया गया

Mon, 12 Mar 2018 10:11 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 12 Mar 2018 10:11 AM IST
विज्ञापन
around 36 students trapped in theni forest fire, 4 died and 15 rescued

तमिलनाडु के थेणी जिले में कुरंगनी के जंगलों में रविवार को अचानक आग लग गई है। जिसमें 36 छात्रों का एक दल फंस गया। जंगल में लगी आग में मरनेवालों की संख्या बढ़कर 9 हुई। मृतकों में 4 महिलाएं, 4 युवक और एक बच्चा शामिल हैं। अब तक 27 लोगों को बचाया जा चुका है जिसमें 10 लोगों को हल्की चोट आई है जबकि 8 गंभीर रूप से घायल हैं। ये लोग मुन्नार के सूर्यानेल्ली से यहां ट्रैकिंग प्रशिक्षण कैंप में हिस्सा लेने आए थे।

विज्ञापन


मदुरै के वन संरक्षक आरके जगेनिया ने चार ट्रैकर्स की मौत की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि जंगल में ढलान से उतरते समय ये लोग आग की चपेट में आ गए। हालांकि, आईजी दक्षिण शैलेष कुमार यादव ने नौ महिलाओं और एक लड़के का शव बरामद होने की बात कही है। इन्हें स्थानीय नागरिक बताया जा रहा है। राहत कार्य में दमकलकर्मियों और वन विभाग के कर्मचारियों के अलावा स्थानीय आदिवासियों तथा एक निजी चाय बागान के कर्मचारियों की मदद ली जा रही है। इस बीच, वायुसेना के दो हेलीकॉप्टरों को भी राहत एवं बचाव अभियान में लगाया गया है। एक मेडिकल टीम को घटनास्थल की ओर भेजा गया है।
विज्ञापन


सूचना मिलते ही मुख्यमंत्री ई पलानीसामी ने रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण से मदद की गुहार लगाई। इसके बाद एयरफोर्स को तत्काल राहत और बचाव अभियान शुरू करने के निर्देश दिए गए। साथ ही निर्मला सीतारमण ने बताया कि वह थेणी के जिला कलक्टर के संपर्क में हैं। उन्होंने 10-15 छात्रों को बचा लिए जाने की सूचना दी है। इसके बाद, रक्षा मंत्री ने कई ट्वीट कर बचाव अभियान की जानकारी दी। उन्होंने कहा, कोयंबटूर के नजदीक सुलूर बेस से एयरफोर्स के दो हेलीकॉप्टरों को राहत अभियान में मदद के लिए भेजा गया है। एयरफोर्स की दक्षिणी कमान के अधिकारी थेणी के कलक्टर के संपर्क में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed