{"_id":"57484f124f1c1b440769102e","slug":"arnab-goswami-calls-muslim-journalist-indian-mujahedeen-sympathiser-times-now-takes-down-video","type":"story","status":"publish","title_hn":"अरनब ने लाइव शो में मुस्लिम पत्रकार से कहा-आप लोग आतंकियों के कवच बन जाते हो","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
अरनब ने लाइव शो में मुस्लिम पत्रकार से कहा-आप लोग आतंकियों के कवच बन जाते हो
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 27 May 2016 07:52 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : फेसबुक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंग्रेजी न्यूज चैनल टाइम्स नाऊ के एडिटर इन चीफ अरनब गोस्वामी ने लाइव शो के दौरान मुस्लिम पत्रकार पर आतंकी संगठन इंडियन मुजाहिद्दीन के लिए कवच का काम करने का आरोप लगा दिया। अरनब के बयान को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। मीडिया का एक वर्ग खुलकर अरनब के विरोध में आ गया है। इसके अलावा सोशल मीडिया पर भी उनके खिलाफ कैंपेन चलाया जा रहा है।
यह पूरा विवाद सोमवार (23 मई) की रात को तब शुरू हुआ, जब चैनल पर आईएसआईएस के उस वीडियो को लेकर बहस हो रही थी, जिसमें एक शख्स यह कहता दिख रहा है कि बाटला एनकाउंटर में वह भी मारा जाता है, लेकिन वह भागने में कामयाब रहा। अरनब के शो में तहलका मैगजीन के पत्रकार असद अशरफ को भी बुलाया गया था। वह लाइव शो में बाटला एनकाउंटर पर राय रख रहे थे, जिस पर अरनब ने असहमति जताई। इसके बाद उन्होंने कहा, 'आप जैसे लोग आतंकी संगठन इंडियन मुजाहिद्दीन के लिए कवच का काम करते हैं।' इसके बाद यह खबर मीडिया में आ गई और देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो गया।
दूसरी ओर तहलका सहित कई मीडिया संस्थान असद अशरफ के समर्थन में उतर आए हैं। तहलका मैगजीन ने अरनब के बयान की निंदा की है। तहलका की वेबसाइट पर प्रकाशित रिपोर्ट में कहा गया है कि तहलका असद अशरफ के साथ खड़ा है। रिपोर्ट में कहा गया, ‘अशरफ ने शो के दौरान बाटला एनकाउंटर की पुलिस जांच की कमियों की ओर ध्यान दिलाया था। उन्होंने एनकाउंटर में मारे गए किसी भी कथित आतंकी को क्लीन चिट नहीं दी थी। पत्रकार होने के नाते असद को पूरा हक है कि वह मामले की जांच कर सकते हैं और सवाल उठा सकते हैं। तहलका का स्टाफ असद के समर्थन में खड़ा है।’
विज्ञापन
अंग्रेजी वेबसाइट www.thecitizen.in पर अशरफ ने लिखा, ‘टाइम्स नाऊ में मैं पत्रकार के तौर पर गया था, लेकिन जब वापस आया तो मुझ पर कट्टरपंथी का तमगा लगा था। मुझे पता था कि बोलने का मौका नहीं मिलेगा। जब मेरे पास शो के लिए बुलावा आया तो मैंने मना कर दिया था, लेकिन चैनल ने वादा किया कि आपको बोलने का पूरा मौका दिया जाएगा। शो में वही हुआ- मुझे बोलने का मौका नहीं दिया गया। लेकिन मुझे यह नहीं पता था कि मैं लौटूंगा तो कट्टरपंथी का तमगा लेकर आऊंगा।’
विवाद के बाद टाइम्स नाऊ ने वीडियो अपनी साइट से हटा लिया, लेकिन यू-ट्यूब पर यह अब भी मौजूद है
तहलका ने लिखा पूरा स्टाफ असद अशरफ के साथ