फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Armys Jaki Dixie and Sara search for life under rubble in landslides hit Wayanad news in hindi

Wayanad Landslide: मलबे में जिंदगी तलाश रहे सेना के 'जॉकी', 'डिक्सी', 'सारा'; वायनाड में ऐसे चल रहा बचाव कार्य

Fri, 02 Aug 2024 03:18 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वायनाड
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वायनाड Published by: श्वेता महतो Updated Fri, 02 Aug 2024 03:18 PM IST
सार

इन कुत्तों को उत्तर प्रदेश के मेरठ कैंट में आरवीसी सेंटर एंड कॉलेज के डॉग ट्रेनिंग फैकल्टी (डीटीएफ) से लाया गया है। इन्हें मलबे के नीचे दबे मनुष्य के गंध की पहचान करने और संकेत देने के लिए प्रशिक्षित किया गया है। इन कुत्तों को तैयार करने के लिए 12 सप्ताह तक प्रशिक्षित किया जाता है।

विज्ञापन
Armys Jaki Dixie and Sara search for life under rubble in landslides hit Wayanad news in hindi
वायनाड में भूस्खलन - फोटो : एएनआई

विस्तार

केरल के वायनाड में भूस्खलन ने तबाही मचा दी। मरने वालों की संख्या अब 300 के करीब पहुंच चुकी है। अभी भी 300 लोग लापता है। मलबे में दबे लोगों को बाहर निकालने के लिए सेना के तीन लैब्राडोर कुत्ते जैकी, डिक्सी और सारा बचाव कार्य में जुट चुके हैं। मलबे में दबे लोगों को बाहर निकालने के लिए ये तीनों लैब्राडोर कुत्ते बारिश और कीचड़ के बीच बचाव अभियान का हिस्सा बनकर मदद कर रहे हैं। ये अपनी सुंघने की क्षमता से मलबे में लोगों को ढूंढने की कोशिश कर रहे हैं। 
विज्ञापन


सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर रक्षा पीआरओ ने एक पोस्ट किया। उन्होंने कहा, ठलोगों का जिगरी दोस्त लोगों के साथ कंघे से कंधे मिलाकर वायनाड के मलबे में काम कर रहा है। जैकी, डिक्सी और सारा बारिश और कीचड़ में बिना थके लोगों की तलाश कर रहे हैं।ठ बता दें कि सेना के इन खोजी कुत्तों को उत्तर प्रदेश के मेरठ कैंट में आरवीसी सेंटर एंड कॉलेज के डॉग ट्रेनिंग फैकल्टी (डीटीएफ) से लाया गया है। इन्हें मलबे के नीचे दबे मनुष्य के गंध की पहचान करने और संकेत देने के लिए प्रशिक्षित किया गया है। इन खोजी कुत्तों को तैयार करने के लिए 12 सप्ताह तक प्रशिक्षित किया जाता है। इसके बाद 24 हफ्तों का इनका ट्रेड ट्रेनिंग होता है। ये कुत्ते 10-12 फीट मलबे के नीचे भी इंसान के शरीर की गंध का पता लगा सकते हैं। सूत्रों के अनुसार, इन खोजी कुत्तों ने पहले भी बड़ी सफलता हासिल कर चुके हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed