{"_id":"5b14a1954f1c1b9d6e8b62a9","slug":"army-soldier-was-not-killed-due-to-nipah-virus-in-west-bengal","type":"story","status":"publish","title_hn":"निपाह वायरस की वजह से नहीं हुई थी सेना के जवान की मौत, जांच रिपोर्ट से हुआ खुलासा","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
निपाह वायरस की वजह से नहीं हुई थी सेना के जवान की मौत, जांच रिपोर्ट से हुआ खुलासा
ब्यूरो/ अमर उजाला, कोलकाता
Updated Mon, 04 Jun 2018 07:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपने गृह राज्य केरल से लौटने के कुछ दिन बाद पिछले हफ्ते यहां कमांड अस्पताल में सेना के जवान की मौत निपाह वायरस के कारण नहीं हुई थी। रक्षा विभाग के एक प्रवक्ता ने रविवार को इस बात की जानकारी दी।
विज्ञापन
प्रवक्ता ने बताया कि कमांड अस्पताल से पुणे स्थित नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वेरोलॉजी में जांच के लिए भेजे गए नमूने में निपाह वायरस नहीं पाए गए हैं। बता दें कि यहां सेना के पूर्व कमान मुख्यालय में तैनात शीनू प्रसाद एक महीने की छुट्टी पर केरल गया था।
विज्ञापन
वहां से 13 मई को लौटने के एक हफ्ते बाद उसकी तबियत बिगड़ने पर उसे कमांड अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां पांच दिन बाद प्रसाद की मौत हो गई थी। उस वक्त उसके निपाह वायरस से मरने का अंदेशा जताया गया था।
विज्ञापन