फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Army Chief General Pandey says all 3 wings of the armed forces are ready to face any challenge Air Force Navy

Army: जनरल पांडे बोले- सेना किसी भी चुनौती का सामना करने के लिए तैयार, वायुसेना-नौसेना प्रमुख ने कही ये बात

Sat, 14 Jan 2023 09:01 PM IST
शिवेंद्र तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवेंद्र तिवारी Updated Sat, 14 Jan 2023 09:01 PM IST
सार

मानेकशॉ सेंटर में आयोजित समारोह के दौरान वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी और नौसेना प्रमुख एडमिरल आर हरि कुमार ने भी सेना प्रमुख के साथ मंच साझा किया।

विज्ञापन
Army Chief General Pandey says all 3 wings of the armed forces are ready to face any challenge Air Force Navy
मनोज पांडे - फोटो : ANI

विस्तार

सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे ने कहा है कि सशस्त्र बलों की तीनों सेवाएं किसी भी चुनौती का सामना करने के लिए तैयार हैं। उन्होंने यह भी कहा कि भारतीय सशस्त्र बल अत्यधिक पेशेवर हैं और दुनिया में सर्वश्रेष्ठ में गिने जाते हैं, जो पूर्व सैनिकों के अदम्य साहस और उनके बलिदान का परिणाम है।
विज्ञापन


सेना प्रमुख ने शनिवार को नई दिल्ली में सातवें सशस्त्र सेना पूर्व सैनिक दिवस समारोह के अवसर पर पूर्व सैनिकों की एक सभा को संबोधित करते हुए कहा कि पूर्व सैनिकों के योगदान से प्रेरित होकर सशस्त्र बलों की तीनों सेवाएं किसी भी चुनौती का सामना करने के लिए तैयार हैं।  यह गर्व की बात है कि सशस्त्र बलों के पूर्व सैनिक राष्ट्र की प्रगति के लिए विभिन्न क्षेत्रों में बहुमूल्य योगदान दे रहे हैं।
विज्ञापन


यहां मानेकशॉ सेंटर में आयोजित समारोह के दौरान वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी और नौसेना प्रमुख एडमिरल आर हरि कुमार ने भी सेना प्रमुख के साथ मंच साझा किया। समारोह स्थल पर सशस्त्र बलों के तीनों अंगों से बड़ी संख्या में आए पूर्व सैनिक भी एकत्र हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


नौसेना प्रमुख ने अपने संबोधन में कहा कि आज के सशस्त्र बल हमारे प्रत्येक पूर्व सैनिक के प्रयासों, दूरदर्शी नेतृत्व, आकांक्षाओं और निःस्वार्थ प्रयासों का परिणाम हैं। वहीं, एडमिरल कुमार ने कहा कि यहां उपस्थित होना और आप सभी के साथ बातचीत करना मेरे लिए सम्मान की बात है। आज हमारे बहादुर योद्धाओं को याद करने और उन्हें श्रद्धांजलि देने का भी अवसर है, जिन्होंने अपना जीवन राष्ट्र के लिए समर्पित कर दिया। उन्होंने कहा कि हमने अग्निवीरों के पहले बैच को भी शामिल किया है, जिसमें महिलाएं भी शामिल हैं। यह एक साहसिक, परिवर्तनकारी कदम है और जो नौसेना को फ्यूचर-प्रूफ बनाने में योगदान देगा।


वायुसेना प्रमुख ने इस अवसर पर पूर्व सैनिकों को बधाई भी दी। उन्होंने कहा कि अपनी साधारण शुरुआत से भारतीय वायुसेना ने आज इस क्षेत्र में एक दुर्जेय एयरोस्पेस होने की प्रतिष्ठा बनाई है। यह वर्षों से हमारे पूर्व सैनिकों द्वारा प्रदान की गई दृष्टि, कड़ी मेहनत और निस्वार्थ सेवा के माध्यम से ही संभव हो पाया है। उन्होंने कहा कि हम अपने वायुसेना के दिग्गजों को आश्वस्त करना चाहते हैं कि भारतीय वायु सेना आपकी भलाई के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। पुरानी कहावत है, जो सेवा करेंगे, उनकी सेवा करना हमेशा हमारे प्रयासों की आधारशिला रहेगा।





 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed