फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   army chief general bipin rawat says on conditions of kashmir and also said about arms of army

कश्मीर में पत्थरबाजी की घटनाएं हुईं कम, सेना के पास हथियारों की कमी नहीं: बिपिन रावत

Fri, 10 Nov 2017 12:29 PM IST
टीम डिजिटल अमर उजाला
टीम डिजिटल अमर उजाला Updated Fri, 10 Nov 2017 12:29 PM IST
विज्ञापन
army chief general bipin rawat says on conditions of kashmir and also said about arms of army

जम्मू और कश्मीर के हालातों पर आर्मी चीफ जनरल बिपिन रावत ने कहा कि पत्थरबाजी की घटनाओं में कमी आई है। उन्होंने आर्मी, बीएसएफ, सीआरपीएफ और जम्मू-कश्मीर पुलिस के साथ मिलकर काम करने की बात भी कही है। 

विज्ञापन


रावत ने कहा कि सेना में हथियारों की कमी नहीं है, बल्कि हथियारों के आधुनिकीकरण पर काम किया जा रहा है। रावत ने कहा कि उनकी ओर से कोशिश की जा रही है कि आर्मी में नई तकनीकों का इस्तेमाल बढ़-चढ़कर हो सके।
विज्ञापन

 


इस बीच फिल्ड मार्शल केएम कारिप्पा को भारत रत्न दिए जाने वाले सवालों पर जवाब भी दिया। उन्होंने कहा कि ये फैसला सरकार के ऊपर निर्भर करता है और जो भी फैसला लिया जाएगा वह स्वीकार योग्य होगा।
 
हालांकि, उन्होंने कश्मीर समस्या पर यह भी कहा कि रातों-रात बदलाव नहीं आ सकता। सरकार, सुरक्षा एजेंसिया और राज्य प्रशासन हर कोशिश कर रहे है और इसी तरह साथ मिलकर काम किया तो चीजों में बदलाव जरूर आएगा। उन्होंने कहा कि कश्मीर की हर मूवमेंट पर सेना अलर्ट है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed