{"_id":"59b1c38a4f1c1be97f8b4dac","slug":"army-chief-bipin-rawat-meet-defence-minister-over-defence-preparations","type":"story","status":"publish","title_hn":"रक्षा मंत्री से मिले आर्मी चीफ, बताया चीन-पाक सीमाओं का सूरत-ए-हाल","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
रक्षा मंत्री से मिले आर्मी चीफ, बताया चीन-पाक सीमाओं का सूरत-ए-हाल
एजेंसी/ नई दिल्ली
Updated Fri, 08 Sep 2017 05:27 AM IST
विज्ञापन
जनरल बिपिन रावत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत बृहस्पतिवार को ही रक्षा मंत्री का कार्यभार संभाल चुकीं रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण से मिले। इस दौरान उन्होंने नवनियुक्त रक्षा मंत्री को सेना की रक्षा तैयारियों और चीन तथा पाकिस्तान की सीमाओं का सूरत-ए-हाल बताया।
विज्ञापन
सूत्रों ने बताया कि रक्षा मंत्री से मुलाकात के दौरान सेना प्रमुख ने उत्तरी और पश्चिमी सीमाओं पर देश की सुरक्षा चुनौतियों के बारे में विस्तार से बताया।
विज्ञापन
इस मौके पर उनके साथ नौसेना प्रमुख और चीफ ऑफ स्टाफ कमेटी के चेयरमैन एडमिरल सुनील लांबा भी थे और उन्होंने समुद्री सीमाओं पर सुरक्षा चुनौतियों के बारे में रक्षा मंत्री सीतारमण को जानकारी दी।
विज्ञापन
पढ़ें- शीर्ष नेताओं की झिझक ने बनाई रक्षा मंत्री पद पर निर्मला की राह आसान
रक्षा मंत्री से पहले दिन ही डीआरडीओ के प्रमुख एस. क्रिस्टोफर और रक्षा उत्पादन सचिव एके गुप्ता समेत कई वरिष्ठ अधिकारियों ने मुलाकात की। रक्षा मंत्री बृहस्पतिवार को पदभार संभालने के बाद पूर्व राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी से भी उनके आवास पर जाकर मिलीं। मुखर्जी यूपीए-1 सरकार के कार्यकाल में मई 2004 से अक्तूबर 2006 तक रक्षा मंत्री थे।