फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Army briefs Parliament panel on surgical strikes

सेना ने संसदीय समिति को सर्जिकल स्ट्राइक के बारे में दी औपचारिक जानकारी

Fri, 14 Oct 2016 09:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो/ नई दिल्ली Updated Fri, 14 Oct 2016 09:54 PM IST
विज्ञापन
Army briefs Parliament panel on surgical strikes
- फोटो : ANI
सेना ने रक्षा मामलों की संसदीय स्थायी समिति को पाक अधिकृत कश्मीर (पीओके) में हुए सर्जिकल स्ट्राइक के बारे में औपचारिक जानकारी दी। शुक्रवार को हुई इस ब्रिफिंग में पीओके में सेना के स्पेशल फोर्स के आतंकियों के लांचिंग पैड के ध्वस्त किए जाने की कार्रवाई के बारे में बताया गया। इस ब्रिफिंग में समिति के सदस्यों की ओर से सवाल पूछने की इजाजत नहीं थी। 
विज्ञापन


सेना के वाईच चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ लेफ्टिनेंट जनरल विपिन रावत ने सांसदों को कार्रवाई के मुख्य पहलूओं से प्रजेंटेशन के जरिए अवगत कराया। इस दौरान ऑपरेशन की वीडियो फुटेज नहीं दिखाई गई। 
विज्ञापन


बता दें कि बृहस्पतिवार को कांग्रेस ने कहा था कि सरकार को सांसदों पर भरोसा नहीं है। इसलिए रक्षा मंत्रालय की ओर से सर्जिकल स्ट्राइक के बारे में जानकारी साझा नहीं की जा रही है। पहले यह ब्रिफिंग रक्षा मंत्रालय के अधिकारी करने वाले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सवाल पूछने की नहीं थी इजाजत, कांग्रेस के मधुसूदन मिस्त्री और बीसी खंडूरी के बीच सवाल पूछने को लेकर हुई तनातनी 

Army briefs Parliament panel on surgical strikes
मधूसुदन मिस्त्री
समिति के एक सदस्य ने बताया कि सवाल पूछने को लेकर कांग्रेस सांसद मधुसूदन मिस्त्री और समिति के अध्यक्ष बी सी खंडूरी के बीच थोड़ी नोक झोंक भी हुई। लेकिन सभी सांसदों ने मामले की संवेदनशीलता के मद्देनजर सवालों पर जोर नहीं दिया। 

सेना के रुख से साफ है कि वह सर्जिकल स्ट्राइक के वीडियों फुटेज दिखाने के मामले में कोई समझौता नहीं किया जाएगा। पाकिस्तान और अन्य देशों को सबूत के तौर पर फुटेज दिखाने को लेकर सरकार में खासी मंत्रणा हुई। लेकिन राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) और सेना ने इसका विरोध किया था। इसकी एक वजह यह थी कि फुटेज सार्वजनिक होने से सेना के कार्रवाई की बारिकियां भी सामने आ जाएंगी। यह भविष्य की ऐसी कार्रवाईयों के लिए ठीक नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed