{"_id":"62c07eab149cd97cab701c50","slug":"architect-of-strategic-partnership-and-kashmir-talks-with-pakistan-satinder-lamba-passed-away","type":"story","status":"publish","title_hn":"Satinder Lamba: पाक के साथ रणनीतिक साझेदारी और कश्मीर वार्ता के शिल्पकार सतिंदर लांबा का निधन, सीमा पार के राजनयिकों ने कही यह बात","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Satinder Lamba: पाक के साथ रणनीतिक साझेदारी और कश्मीर वार्ता के शिल्पकार सतिंदर लांबा का निधन, सीमा पार के राजनयिकों ने कही यह बात
Sat, 02 Jul 2022 10:51 PM IST
निर्मल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: निर्मल कांत
Updated Sat, 02 Jul 2022 10:51 PM IST
सार
सतिंदर लांबा के निधन पर पाकिस्तान के पूर्व विदेश मंत्री खुर्शीद कसूरी और पाकिस्तान के पूर्व राजनयिकों ने भी शोक जताया है। कसूरी ने कहा कि बैक चैनल डिप्लोमेसी के रूप में रखी गई लांबा की नींव आखिरकार एक दिन फलीभूत होगी।
विज्ञापन
भारतीय राजनयिक सतिंदर लांबा
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत और पाकिस्तान के बीच 'बैक चैनल डिप्लोमेसी' के रणनीतिकार माने जाने वाले सतिंदर लांबा का गुरुवार को 81 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। साल 2005 से 2014 तक भारत और पाकिस्तान के बीच उन्होंने महत्वपूर्ण बैक चैनल राजनयिक वार्ता का नेतृत्व किया था। उनके निधन पर पाकिस्तान के पूर्व विदेश मंत्री खुर्शीद कसूरी और पाकिस्तान के पूर्व राजनयिकों ने भी शोक जताया है।
कसूरी ने कहा कि बैक चैनल डिप्लोमेसी के रूप में रखी गई लांबा की नींव आखिरकार एक दिन फलीभूत होगी। बैक चैनल वार्ता में लांबा के पाकिस्तानी समकक्ष रहे रियाज मोहम्मद खान ने भी भारतीय राजनयिक को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि अगर कभी पाकिस्तान और भारत के बीच संबंध मधुर हुए तो इसका श्रेय लांबा को भी जाएगा।
रियाद मोहम्मद खान ने कहा कि दोनों पक्ष कश्मीर के एक उपक्षेत्र के लिए स्वशासन के फॉर्मूले पर सहमत हुए थे। उन्होंने कहा कि 2008 के मुंबई आतंकी हमले से वार्ता में बाधा आई। हालांकि 2014 तक दोनों के बीच गुप्त प्रयास और संचार जारी रहा।
विज्ञापन
वहीं पाकिस्तान के भारत में उच्चायुक्त रहे अब्दुल बासित ने कहा कि भारत में रहने के दौरान मैं उनसे कई बार मिला। पाकिस्तान के साथ उनके अच्छे संबंध थे क्योंकि उन्होंने यहां उप उच्चायुक्त और उच्चायुक्त के रूप में काम किया था और बैक चैनल कूटनीति में शामिल थे।