फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   architect of strategic partnership and Kashmir talks with Pakistan Satinder Lamba passed away

Satinder Lamba: पाक के साथ रणनीतिक साझेदारी और कश्मीर वार्ता के शिल्पकार सतिंदर लांबा का निधन, सीमा पार के राजनयिकों ने कही यह बात

Sat, 02 Jul 2022 10:51 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निर्मल कांत Updated Sat, 02 Jul 2022 10:51 PM IST
सार

सतिंदर लांबा के निधन पर पाकिस्तान के पूर्व विदेश मंत्री खुर्शीद कसूरी और पाकिस्तान के पूर्व राजनयिकों ने भी शोक जताया है। कसूरी ने कहा कि बैक चैनल डिप्लोमेसी के रूप में रखी गई लांबा की नींव आखिरकार एक दिन फलीभूत होगी। 

विज्ञापन
architect of strategic partnership and Kashmir talks with Pakistan Satinder Lamba passed away
भारतीय राजनयिक सतिंदर लांबा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत और पाकिस्तान के बीच 'बैक चैनल डिप्लोमेसी' के रणनीतिकार माने जाने वाले सतिंदर लांबा का गुरुवार को 81 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। साल 2005 से 2014 तक भारत और पाकिस्तान के बीच उन्होंने महत्वपूर्ण बैक चैनल राजनयिक वार्ता का नेतृत्व किया था। उनके निधन पर पाकिस्तान के पूर्व विदेश मंत्री खुर्शीद कसूरी और पाकिस्तान के पूर्व राजनयिकों ने भी शोक जताया है। 
विज्ञापन


कसूरी ने कहा कि बैक चैनल डिप्लोमेसी के रूप में रखी गई लांबा की नींव आखिरकार एक दिन फलीभूत होगी। बैक चैनल वार्ता में लांबा के पाकिस्तानी समकक्ष रहे रियाज मोहम्मद खान ने भी भारतीय राजनयिक को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि अगर कभी पाकिस्तान और भारत के बीच संबंध मधुर हुए तो इसका श्रेय लांबा को भी जाएगा। 
विज्ञापन


रियाद मोहम्मद खान ने कहा कि दोनों पक्ष कश्मीर के एक उपक्षेत्र के लिए स्वशासन के फॉर्मूले पर सहमत हुए थे। उन्होंने कहा कि 2008 के मुंबई आतंकी हमले से वार्ता में बाधा आई। हालांकि 2014 तक दोनों के बीच गुप्त प्रयास और संचार जारी रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं पाकिस्तान के भारत में उच्चायुक्त रहे अब्दुल बासित ने कहा कि भारत में रहने के दौरान मैं उनसे कई बार मिला। पाकिस्तान के साथ उनके अच्छे संबंध थे क्योंकि उन्होंने यहां उप उच्चायुक्त और उच्चायुक्त के रूप में काम किया था और बैक चैनल कूटनीति में शामिल थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed