{"_id":"5cb91b2fbdec22141e224b76","slug":"april-19-big-news-all-day-long-update-on-amarujala","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज दिनभर इन खबरों पर बनी रहेगी नजर, जिनका होगा आप पर असर","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
आज दिनभर इन खबरों पर बनी रहेगी नजर, जिनका होगा आप पर असर
Fri, 19 Apr 2019 06:19 AM IST
गौरव द्विवेदी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: गौरव द्विवेदी
Updated Fri, 19 Apr 2019 06:19 AM IST
विज्ञापन
आज मुलायम सिंह यादव के लिए वोट मांगेंगी मायावती, एक साथ नजर आ सकते हैं दोनों नेता
विज्ञापन
बसपा सुप्रीमो मायावती शुक्रवार को सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव के लिए मैनपुरी में वोट मांगेंगी। वह बरेली में भी एक चुनावी सभा को संबोधित करेंगी। सपा-बसपा-रालोद गठबंधन की संयुक्त रैलियों की शृंखला में मैनपुरी के क्रिश्चियन कॉलेज मैदान में यह चौथी रैली होगी।
पढ़ें पूरी खबर..
विज्ञापन
साध्वी प्रज्ञा के चुनाव लड़ने पर आयोग का फैसला, उम्मीदवारी पर रोक से इनकार
भोपाल लोकसभा से भाजपा उम्मीदवार साध्वी प्रज्ञा ठाकुर पर चुनाव आयोग ने अहम फैसला लिया है। आयोग ने उनकी उम्मीदवारी पर रोक लगाने से इनकार कर दिया। आयोग ने यह भी कहा कि कानून के तहत साध्वी प्रज्ञा के चुनाव लड़ने पर रोक नहीं लगाई जा सकती है।
विज्ञापन
पढ़ें पूरी खबर..
मुख्यमंत्री योगी पर लगे प्रतिबंध की मियाद पूरी, आज संभल, फिरोजाबाद, इटावा व मिश्रिख में करेंगे सभाएं
चुनाव आयोग की तरफ से लगाई गई पाबंदी की मियाद पूरी होने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार से फिर ताबड़तोड़ चुनाव अभियान शुरू करने जा रहे हैं। शुक्रवार को वह संभल, फिरोजाबाद, इटावा और मिश्रिख संसदीय क्षेत्रों में जनसभाओं को संबोधित करेंगे।
पढ़ें पूरी खबर..
एलओसी के जरिए अवैध हथियार, मादक पदार्थ और नकली नोट भेजने का आरोप, आज से लागू होगा आदेश
पुलवामा हमले के चलते भारत और पाकिस्तान के बीच हालात सामान्य नहीं हो पा रहे हैं। इसका असर दोनों देशों के व्यापार पर भी देखा जा रहा है। केंद्र सरकार ने बृहस्पतिवार को पाकिस्तान के साथ जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के जरिए उस पार से होने वाले सभी तरह के व्यापार को 19 अप्रैल से स्थगित करने का फैसला लिया है।
पढ़ें पूरी खबर..
रात 10 बजे से सुबह 6 बजे के बीच शोर किया तो खैर नहीं, एनजीटी के आदेश पर शुरू की हेल्पलाइन
राजधानी में ध्वनि प्रदूषण करने वाले लोगों की अब खैर नहीं है। एनजीटी के आदेश पर दिल्ली पुलिस ने एक नई हेल्पलाइन शुरू की है। 155271 पर 24 घंटे शिकायत की जा सकेगी। शिकायत मिलते ही लोकल पुलिस के अलावा पीसीआर वैन मौके पर पहुंचकर शिकायतकर्ता की मदद करेगी।
पढ़ें पूरी खबर..