फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Anyone speaking in favour of Pakistan is wrong, it amounts to treason: Siddaramaiah News In Hindi

Karnataka: 'दुश्मन का समर्थन देशद्रोह', पाकिस्तान समर्थित नारेबाजी के आरोपी की हत्या पर सिद्धारमैया का बयान

Wed, 30 Apr 2025 02:56 PM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Published by: शुभम कुमार Updated Wed, 30 Apr 2025 02:56 PM IST
सार

कर्नाटक के मंगलुरु में बीते दिनों कथित तौर पर पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाने के आरोप में युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। इस मामले के प्रकाश में आते ही राज्यभर में चर्चा तेज हो गई, जिसको लेकर मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने कहा कि पाकिस्तान के समर्थन में बोलना देशद्रोह है।

विज्ञापन
Anyone speaking in favour of Pakistan is wrong, it amounts to treason: Siddaramaiah News In Hindi
सीएम सिद्धारमैया - फोटो : सीएम सिद्धारमैया

विस्तार

कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने बुधवार को कहा कि अगर कोई भी व्यक्ति पाकिस्तान के पक्ष में बोलता है या पाकिस्तान जिंदाबाद का नारा लगाता है, तो यह पूरी तरह से गलत है और इसे देशद्रोह माना जाना चाहिए। यह बयान उन्होंने मंगलूरू में एक युवक की हत्या को लेकर दिया, जिस पर कथित रूप से पाकिस्तान जिंदाबाद का नारा लगाने का आरोप था। जहां सिद्धारमैया ने कहा कि मामले की जांच जारी है और अभी कोई निष्कर्ष निकालना जल्दबाजी होगी। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच रिपोर्ट आने के बाद ही यह साफ होगा कि किसके खिलाफ क्या कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- Assam: 'सैनिकों ने हर बार पाकिस्तान सेना को दिया कड़ा जवाब', सीएम सरमा ने की सेना की सराहना; कांग्रेस को घेरा

विज्ञापन

गृह मंत्री ने भी दी जानकारी
राज्य के गृह मंत्री जी परमेश्वर ने बताया कि युवक की 'भीड़ द्वारा हत्या' की गई है और गिरफ्तार लोगों का दावा है कि मृतक ने पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए थे। उन्होंने बताया कि अब तक 20 लोगों को गिरफ्तार किया गया है और सभी से पूछताछ की जा रही है। परमेश्वर ने कहा कि मृतक की पहचान केरल के वायनाड जिले के पुलपल्ली गांव निवासी अशरफ के रूप में हुई है। पुलिस उसके मूल और परिवार से भी संपर्क कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सतर्कता से की जा रही जांच
गृह मंत्री ने यह भी कहा कि जांच बहुत गंभीरता से की जा रही है और अगर पुलिस की ओर से कोई चूक हुई हो तो उस पर भी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने आश्वासन दिया कि सरकार इस मामले को हल्के में नहीं ले रही है। मामला संवेदनशील होने के कारण राज्य सरकार और पुलिस हर पहलू की गंभीरता से जांच कर रही है।


ये भी पढ़ें:- Arjun Ram Meghwal: आंबेडकर की तस्वीर मामले में मेघवाल ने अखिलेश को घेरा, बोले- भ्रम में जी रहे हैं सपा प्रमुख

बता दें कि यह घटना 27 अप्रैल को मंगलूरू के बाहरी इलाके कुडुपु गांव में एक मंदिर के पास क्रिकेट मैच के दौरान हुई। जब अशरफ नाम के युवक ने कथित तौर पर पाकिस्तान जिंदा बाद के नारे गए, जिसके बाद भीड़ द्वारा उसकी हत्या कर दी गई। मामले में पुलिस ने बताया कि अशरफ पर लाठी से हमला किया गया, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं और अस्पताल में उसे मृत घोषित कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed