फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Arjun Ram Meghwal: Meghwal cornered Akhilesh in Ambedkar's photo case, said- SP chief is living in delusion

Arjun Ram Meghwal: आंबेडकर की तस्वीर मामले में मेघवाल ने अखिलेश को घेरा, बोले- भ्रम में जी रहे हैं सपा प्रमुख

Wed, 30 Apr 2025 12:16 PM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शुभम कुमार Updated Wed, 30 Apr 2025 12:16 PM IST
सार

केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने समाजवादी पार्टी के पोस्टर में बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर जी और अखिलेश यादव का एक साथ मिला पोस्ट करने पर तीखा हमला किया है। उन्होंने कहा कि ये तस्वीर भीम राव आंबेडकर का अपमान है।  

विज्ञापन
Arjun Ram Meghwal: Meghwal cornered Akhilesh in Ambedkar's photo case, said- SP chief is living in delusion
अर्जुन राम मेघवाल, केंद्रीय मंत्री - फोटो : ANI

विस्तार

केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने बुधवार को समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव पर डॉ. भीमराव आंबेडकर के साथ अपनी तस्वीर साझा करने को लेकर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी के पोस्टर में बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर जी और अखिलेश यादव का मिला चेहरा दिखाना उनका घोर अपमान है।

विज्ञापन


मेघवाल ने आगे कहा कि अखिलेश भूल रहे हैं कि बाबा साहब को 1952 और 1953 में हराने में कांग्रेस की ही भूमिका थी, और आज वे उसी कांग्रेस के साथ होकर ऐसा निंदनीय कृत्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि ओबीसी आरक्षण के ये कथित समर्थक भूल जाते हैं कि राजीव गांधी ने लोकसभा में ओबीसी आरक्षण का खुलकर विरोध किया।
विज्ञापन




ये भी पढ़ें:- Terror Attack: 'हिंदू हो क्या, कश्मीर से नहीं लगते', शख्स का दावा- हमले से एक दिन पहले संदिग्ध आतंकी ने की बात

अखिलेश यादव पर साधा निशाना
पत्रकारों से बातचीत के दौरान मेघवाल ने आगे कहा कि अगर अखिलेश यादव को लगता है कि यह तस्वीर उन्हें दलितों का वोट दिलाएगी तो वे भ्रम में हैं। उन्होंने यह भी कहा कि समाजवादी पार्टी अब कांग्रेस के साथ मिलकर काम कर रही है, जो अंबेडकर को दो चुनावों में हराती रही है और जो पिछड़ा वर्ग के आरक्षण का विरोध करती थी।

मेघावाल ने अखिलेश यादव पर लगाए आरोप
इसके साथ ही मेघवाल ने आगे यह भी आरोप लगाया कि जब अखिलेश यादव उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री थे, तब उन्होंने अनुसूचित जाति के इंजीनियरों की पदोन्नति के खिलाफ कदम उठाए थे, और एक समाजवादी पार्टी के सांसद ने पदोन्नति में आरक्षण देने वाले विधेयक को फाड़ दिया था। इसके अलावा, मेघवाल ने कांग्रेस द्वारा अपने नेताओं को पहलगाम आतंकी हमले पर पार्टी लाइन पर चलने का निर्देश देने को दोहरी बात बताया। 

ये भी पढ़ें:- Indus Water Treaty: सिंधु जल संधि पर रोक से चौतरफा घिरा पाकिस्तान, ICJ से गुहार की तैयारी; यहां भी मिलेगी मात

सीसीपीए बैठक को लेकर भी बोले मेघवाल
इसके साथ ही केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने बुधवार को कहा कि पहलगाम आतंकी हमले को लेकर संसद का विशेष सत्र बुलाने पर फैसला संसदीय मामलों की कैबिनेट समिति (सीसीपीए) करेगी। पत्रकारों से बातचीत के दौरान संसदीय मामलों के राज्य मंत्री हैं और कानून मंत्रालय में स्वतंत्र प्रभार संभालने वाले मेघवाल ने कहा कि सीसीपीए के फैसले के बाद ही इस पर जानकारी दी जाएगी। जहां केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक बुधवार को हो रही है।

पहलगाम आतंकी हमला, एक नजर
गौरतलब है कि जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में बीते मंगलवार 22 अप्रैल को आतंकियों ने पर्यटकों पर अंधाधुंध गोलियां बरसा कर 26 लोगों की नृशंस हत्या कर दी थी। सेना की वर्दी में आए दहशतगर्दों ने पहलगाम की बायसरन घाटी में पर्यटकों से पहले उनका धर्म पूछा, परिचय पत्र देखे और फिर हिंदू हो कहकर गोली मार दी। 26 मृतकों में ज्यादातर पर्यटक हैं, जबकि दो विदेशी और दो स्थानीय नागरिक शामिल हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed